माचिस की डिब्‍बी वाला है ऋचा चड्ढा-अली फजल का वेडिंग कार्ड, वायरल हो रही है तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल की शादी का कार्ड सामने आया है जो बिल्कुल ही अलग दिखाई दे रहा है।

मुंबई, 22 सितंबरः पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। आपको बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब जाकर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। इससे पहले दोनों लिवइन में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों आगामी 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका ये शादी समारोह दिल्ली में शुरू होगा और मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। शादी की खबर आने के बाद अब दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है जो कि काफी अलग और यूनिक है।

Recommended Video

    Richa Chaddha और Ali Fazal का Wedding Card बेहद यूनिक, Photo Viral | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    यूनिक है ऋचा और अली की शादी का कार्ड

    यूनिक है ऋचा और अली की शादी का कार्ड

    हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल की शादी का कार्ड सामने आया है जो बिल्कुल ही अलग दिखाई दे रहा है। इस कार्ड को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इनकी शादी रेट्रो थीम पर होने वाली है। टाइम्स नाउ' ने इस कार्ड की तस्वीर शेयर की है। ये शादी का कार्ड एक माचिस की डिब्बी की तरह दिखाई दे रहा है। इस कार्ड पर ऋचा और अली एक साइकल पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह एक स्कैच है और ऊपर 'कपल मैचेस' लिखा हुआ है।

    4 अक्टूबर को दिल्ली में होगी शादी

    4 अक्टूबर को दिल्ली में होगी शादी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋचा और अली की शादी आगामी 4 अक्टूबर को होगी। खबर है कि ये शादी दिल्ली के जिमखाना क्लब में आयोजित की जाएगी और इसके बाद दिल्ली में ही एक बड़ी पार्टी भी रखी जाएगी। इसके बाद यह कपल मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा।

    मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    आपको बता दें कि ऋचा और अली की शादी का समारोह दिल्ली में शुरू होगा और मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। शादी की रस्मों के अलावा, इस कपल ने संगीत और मेहंदी समारोह के साथ परिवार और दोस्तों की मेजबानी करने की भी योजना बनाई है। खबर है कि एक ग्रैंड रिसेप्शन दक्षिण मुंबई के एक बड़े होटल में आयोजित किया जाएगा जिसमें करीब 350 से 400 मेहमान शामिल होंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल होंगे।

    लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई थी शादी

    एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था- हम शादी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन सिर्फ कोविड के बारे में चिंतित हैं और जिम्मेदार होना भी चाहिए। हम गलत कारणों से खबरों में नहीं रहना चाहते हैं। इसके अलावा, हम दोनों वास्तव में बहुत बिजी हो गए थे। जब लॉकडाउन खुला तो काम पूरी गति से फिर से शुरू हो गया था। इसलिए हम शादी की डेट्स को लेकर थोड़ा सोच रहे थे और अब 4 अक्टूबर को हमारी शादी है।

    काम में लगे हैं ऋचा और अली

    काम में लगे हैं ऋचा और अली

    जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'हीरामंडी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं एक्टर अली फजल अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+