Watch Video: आर्यन खान को जमानत मिलने पर छोटे भाई अबराम खान ने ऐसे मनाई खुशी

Watch Video: आर्यन खान को जमानत मिलने पर छोटे भाई अबराम खान ने ऐसे मनाई खुशी

मुंबई, 28 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को बाम्‍बे हाईकोर्ट से आखिरकार जमानत मिल गई। जिसके बाद शाहरुख खान और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं शाहरुख खान के फैंस एक्‍टर के बंगले मन्‍नत के सामने पहुंच कर जश्‍न मनाया। इस मौके पर आर्यन खान के छोटे भार्ठ अबराम खान भी खुशी से झूम उठे।

 छोटे भाई अबराम खान ने ऐसे मनाई खुशी

छोटे भाई अबराम खान ने ऐसे मनाई खुशी

बता दें शाहरुख खान के दो बेटे और एक बेटी है। जिनमें अबराम खान सबसे छोटे हैं। जमानत की खबर सामने आने के बाद मुंबई स्थित शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ है। तभी फैंस का खुशी में शाहरुख खान के परिवार का सबसे छोटा सदस्‍य शामिल हुआ। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने अपने घर की छत पर जाकर अपने पापा के प्रशंसको को हाथ हिला कर अभिवादन किया है और भाई को जमानत मिलने पर खुशी का इजहार किया। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

खुशी में छत पर लगा रहे थे दौड़

खुशी में छत पर लगा रहे थे दौड़

इस वीडियो में अबराम की खुशी देखते ही बन रही है। वो खुशी से अपने घर मान्‍यता की छत पर दौड़ते हुए हाथ हिलाते हुए लोगों को धन्‍यवाद करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ बच्‍चे भी हैं लेकिन परिवार का कोई और सदस्‍य नजर नहीं आ रहा है।जानें कितने पढ़ें-लिखे हैं शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान

ट्विटर पर आर्यन खान ट्रेंड कर रहा है

ट्विटर पर आर्यन खान ट्रेंड कर रहा है

बता दें आर्यन को जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर मीम्‍स बना रहे हैं। बाम्बे हाई कोर्ट से आर्यन की जमानत मिलने की खबर के बाद से ही ट्विटर पर आर्यन खान ट्रेंड कर रहा है और लोग यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

आर्यन अब परिवार संग मनाएंगे शाहरुख खान का बर्थडे और दिवाली

आर्यन अब परिवार संग मनाएंगे शाहरुख खान का बर्थडे और दिवाली

आर्यन खान 2 अक्‍टूबर को एनसीबी द्वारा क्रूज में चल रही पार्टी में ड्रग केस में अरेस्‍ट किए गए थे। दीपावली के पहले आर्यन खान को अब जमानत मिल गई है। संभवत: कल या परसो वो अपने घर पहुंच जाएंगे और पिता शाहरुख का बर्थडे और दीपावली साथ मनाएंगे। पिछले दिनों उनकी मां गौरी खान का बर्थडे भी था लेकिन उसी दिन आर्यन को जेल भेज दिया गया था जिस कारण उनका बर्थडे सेलिब्रेट नहीं हुआ।जानिए कौन हैं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी? जिस पर एनसीबी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+