जानें कितने पढ़ें-लिखे हैं शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान

मुंबई, 26 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन को मंगलवार को भी कोर्ट में जमानत नही मिली। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हालांकि अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेक‍िन उनकी जबदरस्त फैन फालोइंग हैं। ड्रग केस में जेल में बंद आर्यन को पिता शाहरुख खान के फैंस का ही नहीं अपने फॉलोअर्स का जबदरस्‍त सपोर्ट मिल रहा है। हर कोई जानकर हैरान है कि इतने क्‍वालिफाइड और पढ़े लिखे होने के बावजूद आर्यन ड्रग के जाल में कैसे फंस गए।

आर्यन खान का क्वालिफिकेशन बैकग्राउंड है बहुत जबरदस्‍त

आर्यन खान का क्वालिफिकेशन बैकग्राउंड है बहुत जबरदस्‍त

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का क्वालिफिकेशन बैकग्राउंड बहुत जबरदस्‍त है। शाहरुख खान ने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मुंबई में बेहतरीन स्‍कूल में पढ़ाने के बाद उन्‍होंने आर्यन को विदेश में पढ़ाई करने के लिए भेजा।जानिए कौन हैं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी? जिस पर एनसीबी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

मुंबई के इस प्रतिष्टित स्‍कूल से आर्यन ने की है पढ़ाई

मुंबई के इस प्रतिष्टित स्‍कूल से आर्यन ने की है पढ़ाई

शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई है जो मुंबई का एक प्रतिष्ठित स्‍कूल है। इसके बाद 2016 में आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश चले गए।

आर्यन ने कैलिफोर्निया में किया है ग्रेजुएशन

आर्यन ने कैलिफोर्निया में किया है ग्रेजुएशन

आर्यन खान इंग्लैंड के सेवेनोक्स स्कूल में पहले पढ़ाई की इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में एडमीशन लेकर आर्यन खान ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

Recommended Video

    Aryan Khan Bail: आज भी जेल से रिहा नहीं होंगे आर्यन खान, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी
    जानें आर्यन ने किस सब्जेक्‍ट में हासिल की है डिग्री

    जानें आर्यन ने किस सब्जेक्‍ट में हासिल की है डिग्री

    पढ़ाई के बाद आर्यन खान अपने पिता के नक्‍शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखना चाहते थे इसलिए आर्यन ने स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में डिग्री हासिल की।

    आर्यन खान के ऑफिसियल नाम में जुड़ा है पिता शाहरुख का नाम

    आर्यन खान के ऑफिसियल नाम में जुड़ा है पिता शाहरुख का नाम

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान को एक्टिंग से ज्‍यादा कैमरे के पीछे काम करना भाता है। कुछ समय पहले ही आर्यन की जब विदेश में डिग्री कंप्‍लीट हुई तो उनकी काले रंग का ग्रुजेएशन गाउन पहने हुए हाथ में डिग्री लिए फोटो जमकर वायरल हुई थी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की इस डिग्री में आर्यन के नाम के साथ पिता शाहरुख खान का नाम लिखा था। आर्यन को जो डिग्री मिली उसमें उनका पूरा नाम आर्यन शाहरुख खान लिखा था।

    आर्यन के करियर के बारे में शाहरुख खान ने किया था ये खुलासा

    आर्यन के करियर के बारे में शाहरुख खान ने किया था ये खुलासा

    एक बार एक इंटरव्‍यू में एक्‍ट्रेस और आर्यन की खास दोस्‍त अनन्‍या पाण्‍डेय जिनसे एनसीबी इस केस में पूछताछ कर रही हैं उन्‍होंने एक बात बताया था कि आर्यन को एक्टिंग में नहीं बल्कि निर्देशन में ज्‍यादा रुचि है। तब उन्‍होंने ये भी कहा था कि उन्हें लगता है आर्यन इस फील्ड में अच्छा कर सकते हैं। अनन्‍या ने कहा था आर्यन बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव और एक अच्छा राइटर है

    खास दोस्‍त अनन्‍या पांडे ने आर्यन खान के बारे में बोली थी ये बात

    खास दोस्‍त अनन्‍या पांडे ने आर्यन खान के बारे में बोली थी ये बात

    एक्‍ट्रेस और आर्यन की खास दोस्‍त अनन्‍या पाण्‍डेय भी आर्यन खान से हुई एक वाट्स चैट के कारए एनसीबी के शिकंजे में फंसती जा रही हैं। एनसीबी इस केस में पूछताछ कर रही हैं। आर्यन की बचपन की दोस्‍त अनन्‍या ने एक बार अपने इंटरव्‍यू में बताया था कि आर्यन को एक्टिंग में नहीं बल्कि निर्देशन में ज्‍यादा रुचि है। तब उन्‍होंने ये भी कहा था कि उन्हें लगता है आर्यन इस फील्ड में अच्छा कर सकते हैं। अनन्‍या ने कहा था आर्यन बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव और एक अच्छा राइटर है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+