बेटी आलिया की शादी में महेश भट्ट ने दामाद रणबीर के नाम की रचाई मेंहदी, देखें Video

बेटी आलिया की शादी में महेश भट्ट ने दामाद रणबीर के नाम की रचाई मेंहदी, देखें Video

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए। 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर में ही शादी का फैसला लिया और वस्तु अपार्टमेंट में शादी के सारे फंक्शन और रस्में निभाईं। बहुत ही चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी से पहले 13 अप्रैल को मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी गई। मेंहदी के फंक्शन में कपूर और भट्ट फैमिली शामिल हुए।

 Watch Video: Alia Bhatt Father Mahesh Bhatt wrote son-in-law Ranbir Kapoor name on this hand with mehendi.

जहां आलिया ने रणबीर के नाम की मेंहदी रचाई को वहीं एक ऐसा वीडियो भी सामने आया, जिसने सबका मन जीत लिया। प्री वेंडिंग फंक्शन में शामिल होने पहुंचे महेश भट्ट ने जब पैपराजी को हाथ हिलाकर हैलो किया तो उनकी हाथों में मेंहदी से रचा रणबीर के नाम ने सबके दिल को जीत लिया। आलिया के पिता महेश भट्टे ने बेटी की शादी में दामाद रणबीर कपूर के नाम की मेंहदी रचाई। उनके हाथों पर मेंहदी से Ranbir लिखा था। मेंहदी के गहरे रंगों से सजा ये नाम पैपराजी के कामरे में कैद हो गया।

करण जौहर ने सबसे पहले लगाई आलिया को मेंहदी

खबरों की माने तो करण जौहर ने आलिया के हाथों में सबसे पहले मेंहदी लगाई। आपको बता दें कि आलिया करण के बहुत करीब है। करण आलिय़ा की शादी में कई बार भावुक हो गए। शादी के बाद उन्होंने आलिया और रणबीर के लिए इमोशनल पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने रणबीर को दामाद बताया। रणबीर आलिया की शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर समेत पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। वहीं करण जौहर, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी शामिल हुए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+