WAR 2: सामने आई 'जनाब ए अली' की पहली झलक, ऋतिक vs एनटीआर की शुरू हुई वॉर, क्रेजी हुए फैंस, देखें Video
WAR 2: यशराज की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' के गाने 'जनाब ए अली' की पहली झलक सामने आ गई है और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। गाने में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के डांस वॉर देखना काफी दिलचस्प है और लोगों के पहले फीडबैक के मुताबिक दोनों में कौन उन्नीस और कौन बीस, ये कहना थोड़ा मुश्किल है।
लंबे वक्त बाद ऋतिक को उनके पुराने अंदाज में देखना जहां उनके फैंस के लिए सुखद है वहीं दूसरी ओर जूनियर एनटीआर का डांस उनके चाहनेवालों का फिर से दिल चुरा रहा है।

मालूम हो कि इस डांस ट्रैक को प्रीतम ने अपने संगीत से सजाया है तो वहीं सचेत टंडन और साज भट्ट की आवाज ने गीत को मधुर बनाया है। डांस में काफी ऊर्जा है जो कि यूथ को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस डांस को कोरियोग्राफ किया है बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने।
जनाब ए अली की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
तो वहीं अमिताभ भट्टाचार्य के बोल लोगों के गुदगुदा रहे हैं, फिलहाल पहली झलक ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, देखते हैं कि इस खलबली का असर कितने दिन तक दर्शकों पर रहता है?
वैसे एक खास बात आपको बता दें कि लोगों की नब्ज को बखूबी समझने वाले आदित्य चोपड़ा ने पुराना पैंतरा अपनाया है,उन्होंने फैसला किया है कि 'जनाब ए अली' का पूरा गीत ऑनलाइन रिलीज़ नहीं किया जाएगा, जिससे लोग इसे देखने के लिए क्रेजी बने रहें, मालूम हो कि वो ऐसा पहले भी 'कजरा रे' (बंटी और बबली) और 'कमली' (धूम 3) के वक्त भी कर चुके हैं।

आदित्य चोपड़ा ने अपनाई स्मार्ट रिलीज स्ट्रैटेजी (WAR 2)
अभी तक तो ये उनकी स्मार्ट रिलीज स्ट्रैटेजी कही जाती रही है, देखते हैं फिल्म 'वॉर 2' के लिए उनका ये फैसला सही साबित होता है या नहीं। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं, जिनके हॉट और ग्लैमरस अवतार ने पहले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। गौरतलब है कि फिल्म 14 अगस्त, 2025 को पर्दे पर पहुंच रही है,ये हिंदी , तेलुगु और तमिल में में रिलीज होगी।
'अब डांस फ्लोर पर भी होगी WAR 2'
इससे पहवे वाईआरएफ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था 'अब डांस फ्लोर पर भी होगी वॉर! देखिए उस डांस टक्कर की झलक जिसे आप केवल बड़े पर्दे पर ही देख पाएंगे, जब 'वॉर 2' 14 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी हिंदी, तेलुगु और तमिल में!

फिल्म का पहला गाना 'आवन जावन' जारी किया गया था
मालूम हो कि ये वॉर 2 का दूसरा गाना है, इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'आवन जावन' जारी किया गया था, जिसमें ऋतिक और कियारा की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। उस गाने को इटली के टस्कनी में फिल्माया गया है, वो एक रोमांटिक गीत है, जिसे भी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
एक नजर 'जनाब ए अली' गाने के के हिंदी वर्जन पर
- संगीत: प्रीतम
- कोरियोग्राफर: बॉस्को लेस्ली मार्टिस
- गायक: सचेत टंडन, साज भट्ट
- गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य












Click it and Unblock the Notifications