Shwetha Menon Net Worth: कौन हैं श्वेता मेनन? सलमान खान ने जड़ा था तमाचा, क्या थी वजह? अब इस केस में फंसी!
Shwetha Menon Net Worth: मलयालम और बॉलीवुड की चमकती सितारा श्वेता मेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्मी रोल या ग्लैमरस अवतार नहीं, बल्कि एक सनसनीखेज कानूनी विवाद है। एर्नाकुलम CJM कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज हुआ है, जिसमें उन पर पैसों के लिए अश्लील फिल्में और विज्ञापन करने का आरोप है।
कभी सलमान खान की फिल्म में थप्पड़ खाने वाली श्वेता अब इस नए विवाद में फंस गई हैं। आखिर कौन हैं श्वेता मेनन? कितनी है उनकी दौलत? और क्या थी सलमान खान के थप्पड़ वाली कहानी? चलिए, इस मनोरंजक कहानी का हर पन्ना दिलचस्प हैं...

Who Is Shwetha Menon: श्वेता मेनन कौन हैं?
23 अप्रैल 1974 को चंडीगढ़ में जन्मीं श्वेता मेनन एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और टीवी एंकर हैं, जिन्होंने मलयालम, हिंदी, तमिल, और तेलुगु सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। उनके पिता टीवी नारायणकुट्टी भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे, जिसके चलते श्वेता का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। उन्होंने केरल के मलप्पुरम जिले के वैलांचेरी में भी समय बिताया।
Shwetha Menon Filmy Career: श्वेता मेनन का फिल्मी सफर कैसा?
1994 में श्वेता ने फेमिना मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीता, जब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। उसी साल वह ग्लैडरैग्स सुपर मॉडल भी बनीं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली श्वेता ने 1991 में मलयालम फिल्म अनास्वरम से डेब्यू किया। बॉलीवुड में उनकी पहचान 1997 की फिल्म 'इश्क' के गाने 'हमको तुमसे प्यार है' में डांसर के रोल से बनी, जिसमें आमिर खान और अजय देवगन थे। इसके बाद वह सलमान खान की बंधन (1998) और शाहरुख खान की अशोका (2001) में नजर आईं।
मलयालम सिनेमा में उनकी फिल्में जैसे पलेरी माणिक्यम (2009) और सॉल्ट एन' पेपर (2011) ने उन्हें दो केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स दिलाए। वह बिग बॉस मलयालम सीजन 1 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। टीवी पर स्टार वॉर्स (2008) जैसे शो होस्ट करने के लिए उन्हें एशियन टेलीविजन अवॉर्ड भी मिला।
Shwetha Menon Net Worth: कितनी अमीर हैं श्वेता मेनन?
श्वेता मेनन की कुल संपत्ति को लेकर अलग-अलग अनुमान हैं। कुछ सोर्सेज के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 136 करोड़ रुपये (लगभग 20 मिलियन डॉलर) है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में, मॉडलिंग, टीवी शो, और एंडोर्समेंट्स हैं। बिग बॉस मलयालम में उनकी प्रतिदिन की फीस कथित तौर पर 1 लाख रुपये थी, जो उन्हें शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनाती है। उनकी संपत्ति में उनके कोच्चि और मुंबई के प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट्स और ब्रांड डील्स भी शामिल हैं।

Why Salman Khan Slapped Shwetha Menon: सलमान खान ने क्यों मारा था थप्पड़? बिस्तर पर बिछ गईं थी मेनन!
1998 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बंधन में श्वेता मेनन ने वैशाली नाम की एक वैश्या का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान (राजू) अपनी बहन की शादी बचाने के लिए वैशाली के घर पहुंचते हैं, जो उनके जीजा (जैकी श्रॉफ) को प्यार में फंसाकर शादी तोड़ने की वजह बनती है। गुस्से में सलमान वैशाली को जोरदार थप्पड़ मारते हैं, जिससे वह बिस्तर पर गिर जाती है। यह सीन पूरी तरह स्क्रिप्टेड था और फिल्म का हिस्सा था, लेकिन इसने श्वेता के किरदार को यादगार बना दिया। यह कोई वास्तविक घटना नहीं थी, बल्कि सिनेमाई ड्रामा था, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना।
एर्नाकुलम में ताजा केस: अश्लीलता का आरोप
6 अगस्त 2025 को श्वेता मेनन एक नए विवाद में फंस गईं, जब एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता निवारण अधिनियम और IT एक्ट की धारा 67(A) के तहत केस दर्ज किया। यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता मार्टिन मेनाचेरी की शिकायत पर हुई, जिन्होंने एर्नाकुलम CJM कोर्ट में याचिका दायर की थी।
शिकायत में दावा किया गया कि श्वेता ने पलेरी माणिक्यम (2009), रथिनिर्वेदम (2011), और कलिमन्नू (2013) जैसी फिल्मों में अश्लील दृश्यों में अभिनय किया और एक कंडोम विज्ञापन में हिस्सा लिया। इन दृश्यों को सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइट्स पर कथित तौर पर पैसे कमाने के लिए प्रसारित किया गया।
क्या है श्वेता मेनन के खिलाफ FIR में?
FIR में कहा गया कि श्वेता ने आर्थिक लाभ के लिए 'नग्न और अश्लील' दृश्यों में काम किया, जो समाज, खासकर युवाओं पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। यह केस मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की संस्था AMMA के 15 अगस्त को होने वाले चुनावों से ठीक पहले आया, जिसमें श्वेता अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। कुछ लोग इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश मान रहे हैं। मलयालम डायरेक्टर ब्लेसी ने इसे 'जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश' करार दिया। श्वेता ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
श्वेता का विवादों से पुराना नाता
- 2004: एक फैशन शो में तिरंगे का कथित अपमान करने का आरोप।
- 2011: उनकी फिल्म कायम के स्टिल्स का दुरुपयोग मसली पावर नामक सेक्स स्टिमुलेंट के प्रचार के लिए हुआ, जिसके खिलाफ उन्होंने केस दर्ज किया।
- 2013: कांग्रेस सांसद एन. पीथांबरा कुरुप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, लेकिन बाद में माफी मिलने पर शिकायत वापस ले ली।
- 2013: फिल्म कलिमन्नू में अपनी डिलीवरी को रिकॉर्ड करने की अनुमति देने पर केरल फिल्म एग्जिबिटर्स ने इसे 'निजी मामले का व्यावसायीकरण' बताया।
Shwetha Menon Husband Name, Divorce: शादी‑तलाक - पति कौन?
2004 में श्वेता मेनन ने बॉलीवुड मॉडल और लेखक बॉबी भोंस्ले से की। तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, श्वेता की जिंदगी में केरल के थ्रिसूर मूल के पत्रकार श्रीवल्सन मेनन की एंट्री हुई। दोनों ने 18 जून 2011 को शादी की, जो अभी तक कायम है। श्वेता और श्रीवल्सन की एक बेटी है, सबैना मेनन।
क्या है श्वेता का अगला कदम?
कानूनी पचड़े में फंसी श्वेता मेनन अब इस मामले में क्या रुख अपनाएंगी, यह देखना बाकी है। उनकी हालिया मलयालम फिल्म 'जंगर' (2025) रिलीज हुई है, और वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर करम में नजर आएंगी। 136 करोड़ की मालकिन और दो बार की केरल स्टेट अवॉर्ड विनर श्वेता की यह कहानी बॉलीवुड से लेकर कोर्ट रूम तक सनसनी मचा रही है। क्या वह इस विवाद से उबर पाएंगी, या यह उनकी सियासी और सिनेमाई पारी को प्रभावित करेगा?
ये भी पढ़ें- शाहरुख, सलमान, या आमिर: 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'धनकुबेर’ कौन? नेट वर्थ की जंग में किसका जलवा?












Click it and Unblock the Notifications