Mohit Suri ने आखिर क्यों नहीं बनाई 'आशिकी 3'? वजह सुनकर आप भी कहेंगे सही फैसला

Mohit Suri Saiyaara: बॉलीवुड की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्मों की बात हो और 'आशिकी 2' का नाम न आए, ये मुमकिन नहीं। 2013 में आई इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों को छुआ बल्कि एक नई पीढ़ी को इमोशनल लव स्टोरीज से फिर जोड़ दिया। इस फिल्म को जीवंत बनाने वाले निर्देशक मोहित सूरी (Mohit Suri) को जब 'आशिकी 3' की कमान सौंपने की बात सामने आई, तो इंडस्ट्री की उम्मीदें और फैंस की एक्साइटमेंट दोनों सातवें आसमान पर थी।

लेकिन मोहित ने चौंकाते हुए इस सीक्वल से खुद को अलग कर लिया। मोहित सूरी का कहना है कि जहां 'आशिकी 3' के निर्माता फिल्म को जल्द शुरू करना चाहते थे, वहीं वे खुद उस स्टोरी पर पूरा फोकस करना चाहते थे जो उनके दिल के करीब हो। इसी के साथ फिर बना 'सैयारा' (Saiyaara)...- एक ऐसी प्रेम कहानी जो सीक्वल नहीं थी, लेकिन फिर भी दिलों में बस गई।

mohit-suri-why-he-did-not-direct-aashiqui-3

'जल्दबाजी में नहीं करना चाहता था फिल्म': मोहित सूरी

पीटीआई से बातचीत में मोहित सूरी ने कहा, "आशिकी 3 को लेकर मुझसे संपर्क किया गया था। मैंने एक आईडिया भी शेयर किया था, लेकिन मेरी आदत है कि जब तक स्क्रिप्ट तैयार नहीं होती, तब तक मैं किसी फिल्म के लिए कमिट नहीं करता। निर्माता इस प्रोजेक्ट को जल्दी शुरू करना चाहते थे, लेकिन मैं जल्दबाज़ी में काम नहीं करता। इसलिए जब अनुराग बसु ने इसे लिया तो मुझे बेहद खुशी हुई।"

गौरतलब है कि 2013 में आई 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे, और फिल्म ने म्यूजिक व बॉक्स ऑफिस दोनों स्तरों पर शानदार सफलता पाई थी।

'सैंयारा' थी बिना दबाव के बनी फिल्म: Mohit Suri

मोहित सूरी ने बताया कि 'सैयारा' उनके लिए एक आजाद अनुभव था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाते वक्त सीक्वल का कोई प्रेशर नहीं था, न ही किसी बड़े स्टार कास्ट का दबाव था, तो मैंने सिर्फ फिल्म बनाने पर ध्यान दिया। मुझे बॉक्स ऑफिस नंबर या ओपनिंग की परवाह नहीं रही। मैं केवल एक अच्छी कहानी कहना चाहता था। अगर मैं किसी फ्रैंचाइजी का हिस्सा होता, तो मुझे हर बार यही सोचना पड़ता कि इसे पिछले पार्ट से बेहतर कैसे बनाया जाए - खासकर म्यूजिक को लेकर। उन्होंने इसे एक "लिबरेटिंग प्रोसेस" बताया, यानी ऐसा अनुभव जहां सिर्फ क्रिएटिविटी मायने रखती है।

प्रमोशन में स्टार्स को क्यों नहीं लाया गया आगे?

'सैयारा' के लीड एक्टर्स आहान पांडे और अनीत पड्डा को फिल्म के प्रमोशन से दूरी पर रखा गया था। इस पर मोहित ने कहा कि यह कोई नई रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा, "हर फिल्म के लिए एक्टर्स को प्रमोशन में घसीटना जरूरी नहीं। आदित्य चोपड़ा ने जब फिल्म का रफ कट देखा था, तो उन्होंने कहा था कि यह ₹100 करोड़ तो आराम से पार करेगी। और आज फिल्म ₹300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।"

बता दें कि सैयारा फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू जाती है। फिल्म में गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म की जबरदस्त कमाई और दर्शकों से मिली सराहना इस बात का प्रमाण है कि मोहित सूरी ने सही फैसला लिया। उन्होंने कॉमर्शियल प्रेशर से ऊपर उठकर एक सच्ची और दिल को छूने वाली फिल्म बनाई, जो आज हर तरफ चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+