The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर रिलीज, कोरोना काल के कई सच आएंगे सामने
The Vaccine War Teaser Out: बॉलीलुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री जल्द ही अपनी अगली फिल्म के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म की कहानी कोरोनाकाल में बनी वैक्सीन पर आधारित है। इस बार 77वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इस मूवी को इंडिया की पहली बायो साइंस फिल्म का दर्जा दिया जा रहा है।
'द वैक्सीन वॉर' का टीजर रिलीज
फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के टीजर में वैसे तो ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया है लेकिन कई तरह के सोशल मैसेजेस को लोगों के सामने लाने की कोशिश की गई है। टीजर में कुछ न कहते हुए भी काफी कुछ कहने की कोशिश की गई है। इस फिल्म की कहानी कोरोना काल के समय तैयार की गई वैक्सीन पर आधारित है और इस टीजर की शुरुआत लैब में तैयार वैक्सीन से होती है।

कोरोना काल में बनी वैक्सीन पर आधारित फिल्म
सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म के टीजर में वैक्सीन की सीक्रेट तैयारी में जुटे वैज्ञानिक चूहे पर इसका ट्रायल करते दिखाई देते हैं। टीजर में पल्लवी जोशी एक वैज्ञानिक के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर भी वैज्ञानिक के रोल में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म के टीजर को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया है वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं। फिल्म के टीजर वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
28 सितंबर को रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार ये फिल्म आगामी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीजी होगी। फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के मेकर्स का कहना है कि वैक्सीन बनाने के दौरान के कई सच इस मूवी से सामने आएंगे। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में पल्लवी जोशी और नाना पाटेकर के अलावा अनुपम खेर और सप्तमी गौड़ा भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications