ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स लुक का मजाक उड़ाने पर बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर दी सफाई

विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स लुक पर निशाना साधा। साथ ही उनके फैशन सेंस को भी आड़े हाथों लिया।

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri On Aishwarya Rai Bachchan: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल तमाम भारतीय एक्ट्रेसेस ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। इसमें हर बार की तरह पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक काफी चर्चा में बना है। जिसे देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय का कान लुक देख भड़क उठे विवेक अग्निहोत्री
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ट्रेन और एक बड़े से हुड के साथ एक चांदी के गाउन में पोज दिया, जबकि एक काले सूट वाले शख्स ने एक्ट्रेस के गाउन की ट्रेन को रेड कारपेट पर फैलाने में मदद की थी। हालांकि, एक्ट्रेस का यह लुक कुछ लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। अब इस लिस्ट में द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल हो गया।

एक्ट्रेस पर साधा निशाना
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स लुक पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्या आप लोगों ने 'कॉस्टयूम स्लेव्स' नाम का टर्म सुना है। वे ज्यादातर लड़कियां हैं। आप उन्हें अब भारत में भी लगभग हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं। ऐसे असहज फैशन के लिए हम इतने मूर्ख और दमनकारी क्यों बनते जा रहे हैं?' इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर भी शेयर की। जिसे एक शख्स ने पकड़ रखा है।

फैंस ने पूछा- 'जल क्यों रहे हैं आप?'
हालांकि कुछ लोग विवेक अग्निहोत्री के इस कमेंट से सहमत थे तो वहीं कुछ लोगों ने अभिनेत्री का सपोर्ट किया। एक यूजर ने फिल्म निर्माता पर निशाना साधते हुए लिखा, 'आप क्यों जल रहे हैं, कान ने आपको आमंत्रित नहीं किया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि ब्रांड उन्हें कारपेट पर दिखने के लिए पैसा देता हैं। पैसा दुनिया को गोल बनाता है। आखिरकार, यह शो-बिज का एक हिस्सा ही तो है।"

विवेक अग्निहोत्री ने दी सफाई
वहीं एक अन्य यूजर ने विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर सहमति जताते हुए लिखा, 'वे वास्तव में इन्हें पहनकर फिल्में देखते हैं? यार, वे फिल्मों का आनंद कैसे लेते हैं?' हालांकि इस ट्वीट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने सफाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे कमेंट का ARB से कोई लेना-देना नहीं है। यह केवल कॉस्ट्यूम स्लेवरी को लेकर बनी अजीब अवधारणा पर है। और ARB इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वह सिर्फ एक मॉडल/ फैशन एंबेसडर हैं।' बता दें कि, ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। एक्टेस हर बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती हैं और अपने आउटफिट से सुर्खियां बटोरती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+