'भारत के दुश्मन होंगे बेनकाब', 'द वैक्सीन वॉर' रिलीज से पहले Vivek Agnihotri का बड़ा दावा
फिल्म द वैक्सीन वॉर का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है।
Vivek Agnihotri On The Vaccine War: द कश्मीर फाइल्स के बाद अब मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर लगातार चर्चा में हैं। मंगलवार यानी 12 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें नाना पाटेकर लीड रोल निभाते हुए नजर आए। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है।
फिल्म द वैक्सीन वॉर की कहानी महामारी और वैक्सीन निर्माण पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वैज्ञानिकों में दिन रात मेहनत कर इस कोरोना वैक्सीन को बनाया। ऐसे में एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि, क्या इस फिल्म में उन्होंने किसी पॉलिटिकल पार्टी पर निशाना साधा है? तो उन्होंने इसका बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'इस फिल्म का नाम 'द वैक्सीन 'वॉर' रखने के पीछे एक खास कारण है। 'वॉर' यानी आपकी जिंदगी पर होने वाला हमला। कोविड के दौरान, हर किसी की जिंदगी पर ये हमला हुआ था। कोविड के दौरान, फ्रंट लाइन वर्कर, साइंटिस्ट और डॉक्टर भी हमारे स्वास्थ्य के लिए, हमें बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे। उन्हें योद्धा ही कहेंगे, लेकिन ये सच में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में भी कुछ लोग भारत और हमारी जिंदगियां बेचने की कोशिश कर रहे थे।
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि, ' उस वक्त कुछ लोगों को विदेशी वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए पैसे मिल रहे थे। और कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए भारतीय वैक्सीन को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमारी फिल्म में इन्हीं सब के बारे में बात हुई है। अगर हम द वैक्सीन वॉर नाम की फिल्म बना रहे हैं, तो भारत के दुश्मन बेनकाब हो जाएंगे।' बता दें कि, फिल्म द वैक्सीन वॉर 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विवेक अग्निहोत्री की फिल्म क्या कमाल कर पाती है।










Click it and Unblock the Notifications