Vivek Agnihotri: "क्या बॉलीवुड अंधा और बहरा हो गया?", विवेक अग्निहोत्री ने फिल्ममेकर्स को सुनाई खरी खोटी

कम बजट की फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है। ऐसे में 'द कश्मीरी फाइल्स' के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड पर तंज कसा है।

Vivek Agnihotri Bollywood बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। जहां एक तरफ छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं बड़े बजट की फिल्म बुरी तरह ढेर हुई। इसमें साउथ की भी फिल्में शामिल हैं। अब इसी को लेकर 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा है।

बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री

बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री

बता दें कि छोटे बजट की बनी कन्नड़ फिल्म 'कंतारा' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली है। फिल्म ने 'केजीएफ 2' को भी पछाड़ दिया है। वहीं बड़े बजट की बनी फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। अब बॉलीवुड में जिस तरह ट्रेंड बदल रहा है उसको लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की जबरदस्त फटकार लगाई है। साथ ही बॉलीवुड को इससे कुछ सीखने की सलाह दी।

बॉलीवुड को कहा 'अंधा' और 'बहरा'

बॉलीवुड को कहा 'अंधा' और 'बहरा'

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने कंतारा' के साथ-साथ तेलुगु फिल्म 'कार्तिकेय 2' और आर माधवन की तमिल-हिंदी 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का उदाहरण देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "4 छोटी फिल्में जिनमें कोई स्टार नहीं, कोई मार्केटिंग या डिस्ट्रिब्यूशन सपोर्ट नहीं है 'द कश्मीर फाइल्स', 'कार्तिकेय 2', 'कांतारा' और 'रॉकेटरी' ने बीओ में लगभग 800 करोड़ कमाए। 4 फिल्मों के निर्माण की कुल लागत 75 करोड़ से कम है। क्या बॉलीवुड अंधा, बहरा और गूंगा है कि वे सिंपल मैथ नहीं समझते और सीखते हैं?"

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक ने लिखा है,"अनलर्निंग एक मुश्किल और टाइम कंज्यूमिंग प्रोसेस है।" एक यूजर ने ट्वीट किया, "यह कहना कि रॉकेट्री में स्टार नहीं था, झूठ है... माधवन साउथ में एक बहुत बड़े स्टार हैं और तमिल और हिंदी वर्जन में सूर्या और शाहरुख गेस्ट रोल में थे।" वहीं कुछ यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री ने उनकी इस राय पर सहमति जताई।

विवेक अग्निहोत्री ने समझाई बॉलीवुड की गणित

विवेक अग्निहोत्री ने समझाई बॉलीवुड की गणित

विवेक अग्निहोत्री अपने इस ट्वीट से ये संदेश देना चाहते हैं कि आज के दौर में जिस तरह फिल्मों को लेकर ट्रेंड बदल रहा है। उसे देखते हुए फिल्म निर्माताओं को फिल्म पर खर्चा करने के बजाय उसकी कहानी पर फोकस करना चाहिए। जिससे की वह फिल्म फैंस का ध्यान खींचे और उनको स्टोरी में कुछ अलग देखने को मिले।

इन छोटे बजट की फिल्मों ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

इन छोटे बजट की फिल्मों ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

विवेक अग्निहोत्री ने जिन 4 फिल्मों का उदाहरण दिया वह काफी छोटे बजट की फिल्में थीं। द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो वह 15 करोड़ के बजट में बनीं थी। फिल्म ने दुनिया भर में 341 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म कार्तिकेय 2 को भी इतने ही बजट में बनाया गया था लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने ग्लोबली 120 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं रॉकेट्री को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। ऋषभ शेट्टी की कंतारा फिलहाल लगातार धराधर कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+