Vishal Dadlani का हुआ एक्सीडेंट, टला पुणे का म्यूजिक कॉन्सर्ट, जानें कैसी है सिंगर की हालत

Vishal Dadlani Accident: बॉलीवुड के फेमस संगीतकार और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विशाल ददलानी का एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे के कारण उन्होंने पुणे में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को टाल दिया है।

विशाल ददलानी का एक्सीडेंट
विशाल ददलानी ने खुद इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया जरिए लोगों को दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिलहाल वह ठीक नहीं हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Vishal Dadlani Accident

एक्सीडेंट के चलते पुणे का कॉन्सर्ट टला

आपको बता दें कि इस एकिसीडेंट के चलते विशाल ददलानी ने पुणे में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को टाल दिया है। ये कॉन्सर्ट आगामी 2 मार्च 2025 को होने वाला था, लेकिन अब इसे किसी और तारीख पर आयोजित किया जाएगा।

विशाल ददलानी ने इंस्टा स्टोरी पर लोगों को दी जानकारी

-विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लोगों को अपने इस एक्सीडेंट के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है- बुरा हुआ, मेरा एक्सीडेंट हो गया है। जल्दी ही डांस करता हुआ वापस नजर आऊंगा। आप सभी को जल्द ही अपडेट दूंगा। पुणे आपसे जल्दी ही मिलूंगा।

-खबर है कि विशाल ददलानी के साथ उनके जोड़ीदार शेखर रवजियानी भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा होने वाले थे। पिछले काफी समय से दोनों के इस कॉन्सर्ट की काफी चर्चा हो रही थी। फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि दोनों के कॉन्सर्ट की तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया है।

इवेंट के आयोजकों ने दिया ऐसा बयान

-इवेंट के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस बारे में जानकारी दी है और साथ ही टिकट रिफंड की प्रक्रिया के बारे में भी बताया है।

-आयोजकों ने अपने बयान में कहा है- हमें ये बताते हुए खेद है कि 2 मार्च 2025 को होने वाला विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी का मोस्ट अवेटेड कॉन्सर्ट अब टल गया है क्योंकि विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है और उनका इलाज चल रहा है।

-आयोजकों ने आगे कहा है- हम इस असुविधा के लिए माफी मांगते हैं और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। नया कॉन्सर्ट जल्द ही आयोजित किया जाएगा, और उसकी तारीख के बारे में हम आपको जल्द ही सूचित करेंगे।

-कॉन्सर्ट के लिए टिकट खरीद चुके फैंस के लिए भी जानकारी दी गई है कि वो अपने टिकट को रिफंड करवा सकते हैं। टिकट रिफंड की प्रक्रिया के लिए आयोजकों ने अपने एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर, डिस्ट्रिक्ट, के माध्यम से पूरा रिफंड उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+