Virat Kohli के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैंस बोले-'अनुष्का से तलाक ले रहे हो क्या?'

Virat Kohli Anushka Sharma: एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के बाद अब एक और चर्चित कपल तलाक को लेकर चर्चा में आ गए। ये और कोई नहीं बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हैं। सोशल मीडिया पर विराट ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से जोड़ने लगे। उन्होंने पोस्ट ऐसे टाइम पर शेयर किया जब हर तरफ एआर रहमान और सायरा बानो की तलाक की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में फैंस विराट कोहली के पोस्ट को देख परेशान हो गए। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या लिखा

Virat Kohli

विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पीछे मुड़कर देखें तो हम हमेशा थोड़े अलग रहे हैं। हम कभी भी किसी ऐसे बॉक्स में फिट नहीं हुए, जिसमें उन्होंने हमें डालने की कोशिश की। दो मिसफिट, जो बस एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो गए। हम समय के साथ बदल गए, पर चीजों को अपनी तरह से ही करते हैं।'

विराट कोहली ने आगे लिखा, ''कुछ लोगों ने हमें पागल कहा, जबकि कई लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। लेकिन ईमानदारी से कहूं हमने कभी इस बात की परवाह नहीं की। दस साल का उतार-चढ़ाव और कोरोना महामारी भी हमें हिला नहीं पाई। अगर किसी ने हमें अलग होने का एहसास करवाया, तो वह थी हमारी ताकत। यहां दस साल अपने तरीके से काम करने के लिए The Wrogn Way. अगले दस साल तक सही पुरुषों के लिए Wrogn."

विराट कोहली ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए पोस्ट किया लेकिन हर कोई इसे तलाक से जोड़ने लगा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, कहीं ये दोनों भी तलाक तो नहीं लेने वाले। एक ने लिखा, 'मुझे लगा विराट और अनुष्का भी तलाक ले रहे हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे तो मिनी हार्ट अटैक आ गया।' वहीं कुछ फैंस ने इसे विराट कोहली के क्रिकेट से सन्यास से भी जोड़ा।

ये भी पढ़ें: AR Rahman को घरवालों की पहली पसंद थी पत्नी की छोटी बहन, लेकिन सायरा बानो से हुआ निकाह, दिलचस्प है कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+