AR Rahman के घरवालों की पहली पसंद थी पत्नी की छोटी बहन, लेकिन सायरा बानो से हुआ निकाह, दिलचस्प है कहानी

AR Rahman Love Life: ऑस्कर विजेता और मशहूर सिंगर एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक हो गया और खुद सिंगर की पत्नी ने सबसे पहले ये जानकारी साझा की थी। दोनों ने शादी के 29 साल बाद तलाक का फैसला लिया।

एआर रहमान की शादी साल 1995 में सायरा बानो से हुई थी। कपल के तीन बच्चे हैं। कपल की ये अरेंज मैरिज हुई थी। बता दें कि, एआर रहमान बहुत कम अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा साझा करेंगे।

A R Rahman

दरअसल, हम आपको बताएंगे कि एआर रहमान और सायरा बानो की मुलाकात कैसे हुई थी। जानकारी के मुताबिक, सिंगर के घर वाले सायरा बानो की छोटी बहन को देखने गए थे लेकिन परिवार वालों को बड़ी बहन पसंद आ गई थी। रिश्ता करने से पहले एआर रहमान ने अपनी मां को बता दिया था कि वह कैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं।

एआर रहमान की मां करीमा बेगम बेटे के लिए रिश्ता देखने चेन्नई गई थीं। उनको पहले सायरा बानो की छोटी बहन पसंद आई थी। जिसका नाम मेहर है। करीमा ये रिश्ता फिक्स करने वाली थीं लेकिन मेहर के पिता ने कहा कि वह पहले अपनी बड़ी बेटी सायरा बानो की शादी करना चाहते हैं उसके बाद ही छोटी बेटी की शादी करेंगे।

इसके बाद जब एआर रहमान की मुलाकात जब सायरा बानो से हुई तो उनको लगा कि वह उनके बेटे के लिए ज्यादा परफेक्ट हैं। ऐसे में उन्होंने सायरा बानो को अपनी बहू बनाने का फैसला किया और उनके परिवार वालों को कहा कि उनकी बड़ी बेटी उन्हें पसंद है। सायरा बानो से शादी करने की एक वजह ये भी थी कि एआर रहमान चाहते थे कि उनकी पत्नी को भी संगीत पसंद हो। उनकी ये शर्त पूरी हुई और कपल ने फिर शादी करने का फैसला किया।

बता दें कि, एआर रहमान और सायरा बानो की साल 1995 में शादी हुई थी। उस वक्त सिंगर की उम्र महज 27 साल थी और वह इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा रहे थे। लेकिन अब शादी के 29 साल बाद कपल ने तलाक का फैसला कर लिया। दोनों ने फैंस से फिलहाल प्राइवेसी देने की अपील की है। कहा जा रहा है कि कपल ने आपसी सहमति से तलाक लिया।

ये भी पढ़ें: हिंदू से इस्लाम धर्म अपना चुके A R Rahman हैं करोड़ों के मालिक, अमीर सिंगर्स में होती है गिनती, जानें नेटवर्थ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+