Anushka Sharma से कई गुना ज्यादा कमा लेते हैं पति विराट कोहली, जानिये कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ?
Virat-Anushka Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के सबसे पसंदीदा कपल हैं। इस जोड़ी को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। 11 दिसंबर 2023 को विराट और अनुष्का ने अपनी 6वीं शादी की सालगिरह मनाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस वक्त विरुषका ट्रेंड कर रहा है। ऐेसे में आइए जानते हैं कि आखिर विराट और अनुष्का कितनी संपत्ति के मालिक हैं और दोनों मिलकर कितनी कमाई कर लेते हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने काम में महारथि हैं। जहां एक तरफ अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं तो वहीं विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा चेहरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच 6 महीने का उम्र का फासला है। अनुष्का पति विराट कोहली से 6 महीने बड़ी हैं। इसके अलावा आइए जानते हैं कि विराट या अनुष्का दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।

सबसे पहले हम बात विराट कोहली की करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये बताई गई है। विराट को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि टी-20 और आरसीबी की तरफ से एक मैच के 15 करोड़ मिलते हैं। इतना ही नहीं विराट ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई कर लेते हैं।
जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट से 7.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए भी करोड़ों रुपये वसूलते हैं। विराट के पास कई सारी प्रॉपर्टी हैं इसके अलावा वह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें ऑडी, रेंज रोवर जैसी मंहगी कारें शामिल हैं।
वहीं बात करें अनुष्का शर्मा की तो कमाई के मामले में वह अपने पति विराट से काफी पीछे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 35 मिलियन डॉलर यानी 255 करोड़ रुपये है। वहीं एक महीने में एक्ट्रेस 1 करोड़ की कमाई कर लेती हैं। इसके अलावा अनुष्का के पास 53 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी है। वहीं एक फिल्म के लिए अनुष्का 12 से 16 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक्ट्रेस 3 करोड़ रुपये वसूलती हैं। इसके अलावा उनकी कार कलेक्शन में ऑडी, रेंज रोवर, बेंटली और बीएमडब्लू जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications