दोस्त की क्रश से ही हो गया था प्यार, नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी की Love Story किसी फिल्म से कम नहीं
12th Fail फिल्म से लाखों युवाओं को इंस्पायर्ड करने वाले एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने वो कर दिखाया, जिसका सपना उन्होंने बचपन में देखा था। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें बेस्ट एक्टर (Best Actor) का अवॉर्ड मिला है।
विदु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे युवा की भूमिका निभाई जो संघर्षों से जूझते हुए UPSC क्लियर करता है और अब रियल लाइफ में भी विक्रांत ने अपने संघर्षों को जीत में बदल दिया है।

कभी सुकून के लिए छोड़ी दी थी TV की दुनिया
ये वही विक्रांत हैं जिन्होंने कभी 35 लाख रुपये महीने की टीवी दुनिया की नौकरी छोड़ दी थी, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें उसमें सुकून नहीं मिल रहा था। उन्होंने फैसला किया कि अब वो वही काम करेंगे जो उन्हें सुकून दे, और उसी फैसले ने उन्हें आज देश के सबसे बड़े अभिनय सम्मान तक पहुंचा दिया।
विक्रांत की ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि उस लंबे सफर का इनाम है जिसे उन्होंने अकेले नहीं, बल्कि किसी के साथ तय किया। और अब जब अवॉर्ड उनके हाथ में है, तो लोगों की नजरें उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी पर भी टिक गई हैं- जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती।
शीतल से तीसरी मुलाकात में ही दिल हार बैठे विक्रांत
विक्रांत की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। मुंबई में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात शीतल ठाकुर से हुई। ये दोस्त शीतल से खुद इम्प्रेस था और विक्रांत से उसकी दोस्ती करवाना चाहता था। लेकिन जब विक्रांत की उनसे मुलाकात हुई, तो तीसरी मुलाकात में ही दिल हार बैठे। शुरुआत में उन्हें अपने दोस्त से थोड़ी ग्लानि हुई, लेकिन फिर हालात और दिल की सुननी पड़ी। दिलचस्प बात ये है कि वो दोस्त आज भी उनका अच्छा दोस्त है और अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में खुश है।
2022 में दोनों ने कर ली शादी
डेटिंग के शुरुआती दिनों में शीतल ने एक ऐसी बात कही थी जिसने विक्रांत को थोड़ा चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने विक्रांत को पहली बार देखा, तभी उन्हें एहसास हुआ कि अगर कभी उनके बच्चों का पिता कोई बनेगा, तो वो यही इंसान होगा। उस वक्त विक्रांत थोड़ा घबरा गए थे, लेकिन जब प्यार हो चुका था।लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2019 में सगाई की और फिर 2022 में दोनों ने शादी कर ली। पिछले साल 7 फ़रवरी, 2024 को कपल ने बेटे वरदान का स्वागत किया था।
कौन है विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर?
विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर का जन्म 13 नवंबर 1991 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ था। उन्हें हमेशा से मॉडलिंग करना बेहद पसंद था। मॉडलिंग के साथ-साथ वह जॉब भी करती रहीं लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग को ही अपना करियर चुना। शीतल ठाकुर ने कई टीवी एड्स में काम किया। जिसके बाद उन्होंने सीरियल और फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। साल 2016 में आई पंजाबी फिल्म 'बंबूकाट' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'अपस्टार्ट', 'छप्पर फाड़ के' और 'बृजमोहन अमर रहे' जैसे कई वेब सीरीज में काम कर लोकप्रियता हासिल की।
बुरे वक्त में शीतल ने विक्रांत का दिया साथ
एक वक्त ऐसा भी था जब विक्रांत के पास फिल्मों के ऑडिशन देने तक के पैसे नहीं बचे थे। तब शीतल उनके साथ खड़ी रहीं, और चार-पांच महीने तक उन्हें पॉकेट मनी देती रहीं ताकि वो अपने ऑडिशन तक पहुंच सकें। विक्रांत ने ये भी शेयर किया कि उनके घर में बचपन में हालत ऐसी थी कि उनके पिता की सैलरी महीने के 15 दिन ही चलती थी, और उसके बाद 'क्राइसिस मैनेजमेंट' शुरू हो जाता था।
ऐसे में जब उन्हें टीवी से 35 लाख रुपये प्रति माह का कॉन्ट्रैक्ट मिला, तो वो बहुत बड़ी बात थी। लेकिन पैसों से सुकून नहीं मिला, इसलिए उन्होंने वह छोड़कर फिल्मों में करियर बनाने की ठानी।
आज जब विक्रांत मैसी को '12th फेल' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है, तो वो सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उस लड़के की जीत है जिसने अपने उसूलों और सपनों से कभी समझौता नहीं किया। और साथ में ये उस लव स्टोरी की भी जीत है, जो फिल्मी कम और सच्ची ज्यादा लगती है।












Click it and Unblock the Notifications