विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रमोशन हुआ शुरू, मेकर्स ने अनाउंस की नई रिलीज़ डेट
विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट एक मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म के सामने आए टीज़र को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के साथ हर तरफ़ से बहुत प्यार भी मिला था। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से मेकर्स को रिलीज़ टालनी पड़ी। अब मेकर्स ने इसकी नई डेट अनाउंस की है।
साथ ही नवरात्रि के मौके पर, फिल्म की टीम ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। बीते दिन विक्रांत और राशी मुंबई के सबसे बड़े गरबा इवेंट में शामिल हुए थे। यहीं से उन्होंने अपना प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है। गरबा इवेंट पर साबरमती रिपोर्ट की टीम नजर आई जब उन्होंने अपना प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया।

मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट
विक्रांत मैसी और राशि खन्ना ने स्टेज पर चढ़ने से पहले मां दुर्गा की पूजा की, और इस दौरान वे फाल्गुनी पाठक से मुलाकात भी की। मेकर्स ने इस दौरान ली गई विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है - "माँ के आशीर्वाद से शुरू हो रहा है हमारी कहानी का सफर। द साबरमती रिपोर्ट के साथ सत्य की खोज की यात्रा अब शुरू हो रही है, 15 नवंबर को सिनेमाघरों में।"
सत्य घटना पर है फिल्म
27 फरवरी 2002 की सुबह गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना हुई थी। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' भी इसी घटना के इर्द गिर्द बुनी हुई है। ऐसे में मेकर्स ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नवरात्रि का समय ही चुना। साथ ही उन्होंने अपने प्रमोशन की शुरुआत मुंबई के बड़े गरबे से ही की है। ये मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रैटजी का हिस्सा है।
नई रिलीज़ डेट आई सामने
बता दें, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, रााशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। फिल्म को धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की अब रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications