Vikrant Massey ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं करोड़ों, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Vikrant Massey Net Worth: टीवी सीरियल बालिका वधु से फिल्म 12वीं फेल तक अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले विक्रांत मैसी आज एक जाना-माना नाम है। लेकिन अब एक्टर ने अपने पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया। इस पोस्ट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि विक्रांत जल्द ही एक्टिंग से दूरी बना लेंगे।
विक्रांत मैसी के करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे में कमाल दिखाने के बाद ओटीटी में कदम रखा, और मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी वेब सीरीज में काम कर सुर्खियां बटोरीं। एक्टर के करियर में तब बदलाव आया जब उनकी फिल्म 12वीं फेल रिलीज हुई। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्रांत मैसी की कुल कितनी नेटवर्थ है।

विक्रांत मैसी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी की कुल 20 करोड़ की संपत्ति है। एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 1.2 करोड़ से 2 करोड़ के बीच चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वह कई बड़े ब्रैंड्स के साथ भी जुड़े हैं और विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। एक विज्ञापन के एक्टर लगभग 50 लाख के आसपास फीस वसूलते हैं।
विक्रांत मैसी की प्रॉपर्टी
विक्रांत मैसी ने अपनी शादी के वक्त मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट लिया था। जिसमें हर तरह की सुविधाएं हैं। हालांकि इस घर की कीमत कितनी है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। आलीशान घर के अलावा विक्रांत मैसी को महंगी गाड़ियों का भी शौंक है और उनके कार कलेक्शन में वॉल्वो एस90-डी4 है, जिसकी कीमत 60 लाख रुपए है। इसके अलावा मारुती सुजुकी डिजायर भी है।
फिल्म 12वीं फेल में कमाल दिखाने के बाद विक्रांत मैसी की हाल ही में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई थी। जिसमें साल 2002 में हुए गोधरा कांड को दिखाया गया है। फिल्म भले ही इतनी कमाई नहीं कर पाई लेकिन इसमें विक्रांत की परफॉर्मेंस की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। अब इस फिल्म के बाद विक्रांत मैसी ने एक्टिंग को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है। जिसकी वजह से एक्टर के फैंस काफी मायूस हैं।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey:12वीं फेल फेम एक्टर ने किया एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान, फैंस चौंके , जानिए क्या है वजह?












Click it and Unblock the Notifications