Vikrant Massey: 12वीं फेल फेम एक्टर ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?
Vikrant Massey announces retirement? 12वीं फेल फेम एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने संन्यास लेने वाली पोस्ट पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए अपनी पोस्ट और अपनी बात को साफ किया है।
उन्होंने कहा कि 'लोगों ने मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया, मैंने ब्रेक लेने की बात कही थी ना कि रिटायर होने की। दरअसल मैं लगातार काम करते-करते थक गया हूं बस थोड़ा खुद को वक्त देना चाहता हूं इसलिए काम से ब्रेक लेना चाहता हूं।'

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने 2025 के बाद अभिनय से दूर रहने की योजना बनाने की बात कही है।
'पिछले कुछ साल और उससे आगे का समय अभूतपूर्व रहा'
इंस्टाग्राम पर अपने भावुक पोस्ट पर एक्टर ने लिखा था कि "पिछले कुछ साल और उससे आगे का समय अभूतपूर्व रहा है, जिसे शब्दों में बयां करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि यह समय फिर से संभलने और घर वापस जाने का है। एक पति, पिता और बेटे के रूप में। और एक अभिनेता के रूप में भी।"
एक्टर ने फैंस की कन्फ्यूजन को दूर कर दिया
मैसी की इस पोस्ट से फैंस को काफी धक्का लगा था, वो समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर ये क्या हुआ। मात्र 37 साल की उम्र में दो बड़ी हिट देने वाले मैसी ने आखिर संन्यास का ऐलान क्यों किया । लोग उनसे काफी सवाल भी कर रहे थे और अपने फैसले पर उन्हें सोचने के लिए बोला था लेकिन अब एक्टर ने फैंस की कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है।
"अचानक? क्या सब कुछ ठीक है?"
सोशल मीडिया पर किसी फैन ने लिखा था कि "आप ऐसा क्यों करेंगे..? आपके जैसे अभिनेता शायद ही कोई हों। हमें कुछ अच्छे सिनेमा की जरूरत है।" एक अन्य ने कहा: "अचानक? क्या सब कुछ ठीक है? आपको बता दें कि मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की और 2007 में धूम मचाओ धूम से टीवी पर एंट्री की थी लेकिन साल 2009 में कलर्स के लोकप्रिय शो ' बालिका वधू' के जरिए उन्हें खास पहचान मिली।
फिल्म '12वीं फेल' में आईपीएस मनोज शर्मा का रोल प्ले किया
बॉलीवुड में उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'लुटेरा' से शुरुआत की थी और साल 2017 में 'ए डेथ इन द गंज' में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद विक्रांत ने 'गिन्नी वेड्स सनी', 'हसीन दिलरुबा', 'लव हॉस्टल' और '12वीं फेल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म '12वीं फेल' में उन्होंने आईपीएस मनोज शर्मा का रोल प्ले किया और इस फिल्म ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया।
'साबरमती रिपोर्ट' फिल्म को लेकर चर्चा में मैसी
2024 में , मैसी ने मौनी रॉय और रूहानी शर्मा के साथ 'ब्लैकआउट' में एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी, इसके बाद वो तापसी पन्नू के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आए थे और इन दिनों वो 'साबरमती रिपोर्ट' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जो कि गोधरा कांड परआ आधारित है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications