करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी विक्रांत मैसी ने ड्राइवर को नहीं दिया किराया, झगड़ा होने पर की गाली गालौच?

Vikrant Massey Cab Driver Fight: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में फिल्म 12वीं फेल से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 12वीं फेल को मिली सफलता के बाद उन्हे कई डायरेक्टर्स लगातार फिल्मों के लिए ऑफर कर रहे हैं। हालांकि इस बीच एक्टर के बड़े विवाद में फंस गए हैं।

विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कैब ड्राइवर से उनका जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। इस वीडियो में कैब ड्राइवर बता रहा है कि एक्टर ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। यही नहीं जब एक्टर की तरफ ड्राइवर ने कैमरा किया तो वह भड़क गए और ड्राइवर पर चिल्लाने लगे। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला है क्या।

Vikrant Massey

दरअसल, विक्रांत मैसी से हुए इस पूरे विवाद को कैब ड्राइवर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में ड्राइवर कहता है कि, सर जो किराया दिख रहा है, वो तो देना पड़ेगा।' इसके जवाब में विक्रांत ड्राइवर से कहते हैं, 'जब हम चले थे तो 450 रुपये थे इतना कैसे बढ़ गया?' इस पर ड्राइवर कहा कि, मतलब आप किराया नहीं देंगे। फिर विक्रांत कहते हैं, क्यों देंगे भाई, चिल्ला क्यों रहे हो?

इसके बाद ड्राइवर ने कैमरा विक्रांत मैसी की तरफ किया और एक्टर पर गंभीर लगाए। ड्राइवर ने कहा कि, 'मेरा नाम आशीष है और मैंने अपने पैसेंजर को उनकी बताई जगह पर पहुंचा दिया है और वो मुझे पैसे नहीं दे रहे हैं और मुझसे बहसबाजी कर रहे हैं उल्टा और गाली-गलौज भी कर रहे हैं।' इसके बाद विक्रांत ने कहा कि, तुम मुझे धमका रहे हो, मैं बिल्कुल जायज बात कर रहा हूं। ये अचानक पैसे कैसे बढ़ गए ऐसा नहीं चलेगा।'

अब सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, विक्रांत बिल्कुल सही कह रहे हैं ये ड्राइवर की गलती है। एक ने लिखा, गलत नहीं बोला विक्रांत ने ड्राइवर को फालतू में हीरो बनना था। हालांकि कुछ फैंस ने इसे पेड प्रमोशन बताया। फिलहाल इस पर अब तक विक्रांत मैसी का कोई रिएक्शन नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+