Vikrant Massey पत्नी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल, अब एक्टर ने की ट्रोलर्स बोलती बंद, कहा-'वह लक्ष्मी है'
Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में है। फिल्म का 6 नवंबर को ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच एक्टर ने पत्नी के पैर छुने पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी की करवाचौथ की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें एक्टर अपनी पत्नी के पैर छुते हुए नजर आए थे और इस कारण उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। अब विक्रांत मैसी ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया साथ ही बताया कि क्यों पत्नी के पैर छूने चाहिए।

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने कहा कि, 'मेरे फोन में छह तस्वीरें हैं जिसमें से लोगों ने केवल उन्ही पर चर्चा की जिसमें मैंने अपनी पत्नी के पैर छुए थे। कुछ लोगों ने उन फोटोज को पसंद किया तो कुछ ने मुझे इसके लिए काफी खरी खोटी भी सुनाई। जबकि मुझे समझ नहीं आया कि क्यों। मुझे ऐसा लगता है कि अगर आपको घर में शांति चाहिए तो समय-समय पर अपनी पत्नी के पैर छूने चाहिए।'
विक्रांत मैसी ने आगे कहा कि, 'मेरी पत्नी घर की लक्ष्मी है और मुझे नहीं लगता कि उनके पैर छूना कोई गलत है। मुझे ये कहने में गर्व महसूस होता है कि वह मेरी लाइफ में 10 साल पहले आई थीं और उनके आने से कई सारे बदलाव भी आए। उनके मेरी लाइफ में आने से केवल अच्छी चीजें ही हुईं। यही वजह है कि मैं उनके हमेशा पैर छूता हूं।'
विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही एक्टर की अगली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग को दिखाया गया है। इस फिल्म के बाद से एक्टर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। खुद विक्रांत मैसी ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इसका खुलासा किया था।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey की पत्नी अस्पताल से हुई डिस्चार्ज, एक्टर ने हाथ जोड़कर बच्चे की फोटो लेने से किया इंकार












Click it and Unblock the Notifications