Vikrant Massey की पत्नी अस्पताल से हुई डिस्चार्ज, एक्टर ने हाथ जोड़कर बच्चे की फोटो लेने से किया इंकार
Vikrant Massey Sheetal Thakur: 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी हाल ही में पिता बन गए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि पत्नी शीतल ने बेटे को जन्म दिया है। अब डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। 10 फरवरी को विक्रांत मैसी अपने बच्चे और पत्नी को लेने अस्पताल पहुंचे थे।
विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पत्नी और बच्चे को लेकर गाड़ी में अस्पताल से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रांत पैपराजी से हाथ जोड़कर शांत रहने के लिए कहते हैं।

जैसी ही पैपराजी विक्रांत मैसी के बच्चे की तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं तो एक्टर उन्हें फोटो लेने से साफ मना कर देते हैं। एक्टर पैपराजी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि बेबी अभी सो रहा है और वो शांत रहें। इसके बाद वह हाथ जोड़कर उनसे बच्चे की फोटो ना क्लिक करने का अनुरोध करते हैं।
इस वीडियो पर कमेंट कर लोग विक्रांत मैसी का सपोर्ट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वो बेबी को डिस्टर्ब न करें, उसे सोने दें'। एक ने लिखा, 'अगर वह फोटो के लिए मना कर रहे हैं तो मत लो।' बता दें कि 7 फरवरी को विक्रांत मैसी के बेटे का जन्म हुआ था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पापा बनने की खुशखबरी शेयर की थी।
विक्रांत मैसी के लिए साल 2024 लकी साबित हुआ। उनकी फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसके अलावा उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इतना ही नहीं फिल्म हिट होने के बाद उनको कई फिल्मों के ऑफर भी मिले। अब जल्द विक्रांत राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली सीरीज के लिए काम करेंगे। इसके अलावा अब वह पिता भी बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications