क्या सुष्मिता-अमीषा की वजह से विक्रम भट्ट की टूटी शादी? सालों बाद किया खुलासा, कहा-'मेरे और भी रिश्ते...'

Vikram Bhatt Sushmita Sen Affair: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर को लेकर चर्चा में थे। एक वक्त था जब विक्रम भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल संग अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। जबकि उस वक्त वह शादीशुदा थे। अब सालों बाद उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विक्रम भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा खुलकर बात करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने सुष्मिता सेन संग रिलेशनशिप पर कहा कि, 'मुझे किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है। मैंने अपनी लाइफ में कई सारी गलतियां की है लेकिन मैंने उससे हमेशा कुछ ना कुछ सीखा ही है।'

vikram bhatt

विक्र भट्ट ने आगे यह भी खुलासा किया कि इन सब वजहों से उन्होंने सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल से माफी भी मांगी थी। डायरेक्टर ने कहा, 'मैंने बहुत पहले उन्हें फोन कॉल किया था और महेश भट्ट भी इस कॉल का हिस्सा रहे थे। मीडिया ने हमेशा मेरे सुष्मिता और अमीषा संग रिश्ते पर बात की। लेकिन ये एक रिश्ता नहीं था मेरे और भी कई रिश्ते रहे थे। लेकिन मुझे जिंदगी में कोई पछतावा नहीं है।'

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म अनकही जिसका डायरेक्शन खुद विक्रम भट्ट ने किया था। उन्होंने खुलासा किया कि ये फिल्म उनकी असल जिंदगी पर बेस्ड थी। फिल्म में सुष्मिता सेन और एक्स पत्नी के बीच फंसे विक्रम ने अपने इमोशन बयां किए। डायरेक्टर ने कहा, कभी-कभी आप एक इमोशन लेते हो और उसे ही फिक्शन कर देते हो। इसलिए ये फिल्म असली भावनाओं पर थी।

आपको बता दें कि, 90 के दशक में विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप की वजह से खूब लाइमलाइट में रहे। उस वक्त जबकि डायरेक्टर पहले से शादीशुदा थे लेकिन एक्ट्रेस संग अफेयर के कारण विक्रम भट्ट की पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया। वहीं इसके कुछ सालों बाद सुष्मिता सेन से भी उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके अलावा अमीषा पटेल संग भी वह रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+