करीना कपूर या तमन्ना भाटिया? ये एक्ट्रेस है विजय वर्मा की रियल 'जाने जान', नाम जानकर रह जाएंगे दंग
विजय वर्मा जल्द ही करीना कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म जाने जां में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी रियल जाने जां कौन हैं।
Vijay Verma Jaane Jaan: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जाने जां को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। खास बात यह है कि एक्टर पहली बार इस फिल्म से करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर ने शहनाज गिल के शो में बताया कि आखिर उनकी रियल लाइफ में जाने जां कौन हैं।
शहनाज गिल के टॉक शो देसी वाइब्स में हाल ही में विजय वर्मा फिल्म जाने जां का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। जब एक्टर से शहनाज गिल ने पूछा कि, आपकी करीना कपूर खान और तमन्ना भाटिया में से कौन जाने जान हैं? इस पर वह कुछ देर के लिए चुप हो गए।

इसके बाद जब शहनाज गिल ने उन्हें थोड़ा सा मस्ती में दबाव डाला तो एक्टर ब्लश करने लगे और अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया का नाम लिया। अब एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग एक्टर के इस रोमांटिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को सबसे पहले गोवा की एक पार्टी में साथ में देखा गया था। कपल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने 18 साल के बाद विजय वर्मा के लिए सीरीज में अपना नो किसिंग रूल तोड़ा था।
बात करें फिल्म जाने जां की तो ये करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर 21 सितंबर को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से करीना कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही हैं। इसमें करीना के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications