विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' की रिलीज डेट बदली, 30 मई को रिलीज नहीं होगी फिल्म, जानिए नई तारीख

विजय देवरकोंडा की मच-अवेटेड फिल्म किंगडम (सम्राज्य) का टीज़र आ गया है। इसमें उनका जबरदस्त अवतार देखने को मिला है। टीज़र में उनका इंटेंस और फियरलेस अंदाज़ देखकर फैंस का जोश बढ़ गया है। फिल्म की टीम भी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक के बाद एक नए अपडेट्स के साथ एक्साइटमेंट को बढ़ाए रख रही है, ताकि फैंस की बेसब्री और बढ़ती जाए।

लेकिन अब एक चौंकाने वाला अपडेट आया है - भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से किंगडम की रिलीज़ डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लाया जाएगा।

kingdom release date new

विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस तस्वीर शेयर करते हुए नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, किंगडम 4 जुलाई 2025। जल्द मिलते हैं सिनेमाघरों में। वहीं, पोस्टर में लिखा है - "नया सफर, नई तारीख - 4 जुलाई 2025 से सिनेमाघरों में।" अनाउंसमेंट हमारे प्यारे दर्शकों के लिए, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी फिल्म 'किंगडम', जो पहले 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, अब 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। हमने पहले वाली तारीख पर फिल्म लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देश में हालात को देखते हुए फिलहाल प्रमोशन और जश्न मुमकिन नहीं है।

हमें यकीन है कि इस फैसले से हम 'किंगडम' को पूरी मेहनत और जुनून के साथ पेश कर पाएंगे। हमें आपके प्यार और साथ की बहुत कदर है, उम्मीद है कि 4 जुलाई को आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। दिल से शुक्रिया दिल राजू गरु और नितिन गरु का, जिन्होंने इस बदलाव में हमारा साथ दिया। जय हिंद!"

किंगडम के टीज़र ने जबरदस्त रिस्पॉन्स पाई है। दर्शकों को विजय देवरकोंडा का लुक खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तारीफों की बाढ़ आ गई। सिर्फ 24 घंटों में टीज़र ने 10 मिलियन व्यूज़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो इस बात का सबूत है कि फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ है।

फिल्म की बस अनाउंसमेंट ने ही ऐसा धमाका किया था, तो सोचो रिलीज पर क्या होने वाला है! विजय देवरकोंडा, गौतम तिन्ननुरी और अनिरुद्ध 4 जुलाई 2025 को किंगडम के साथ पूरा माहौल गरमाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+