'तुम देवरकोंड हो एनाकोंडा नहीं', विजय को भला-बुरा सुनाने वाले थिएटर मालिक से एक्टर ने की अब मुलाकात

'तुम देवरकोंड हो एनाकोंडा नहीं', विजय को भला-बुरा सुनाने वाले थिएटर मालिक से एक्टर ने की अब मुलाकात

नई दिल्ली, 28 अगस्त: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ''लाइगर'' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम नहीं कर रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर विजय ने कहा था कि ''हमें कौन रोकेगा, हम देख लेंगे'' विजय देवरकोंडा के इस बयान को लेकर मुंबई में गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने अभिनेता की जमकर आलोचना की थी। इस विवाद के बाद विजय देवरकोंडा ने अब थिएटर मालिक मनोज देसाई से बात की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

थिएटर मालिक से मिल विजय ने जताया अफसोस

थिएटर मालिक से मिल विजय ने जताया अफसोस

ऑनलाइन शेयर की गई एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा और मनोज देसाई एक साथ पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। आंध्र बॉक्स ऑफिस ने ट्विटर पर ये फोटो शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए आंध्र बॉक्स ऑफिस ने लिखा, ''विजय देवरकोंडा ने मुंबई के प्रदर्शक मनोज देसाई से मुलाकात की है। इस दौरान विजय ने अपने बयान पर अफसोस जताय है। वह दुबई में एशिया कप के दौरान लाइगर का प्रचार करेंगे।''

यूजर बोले- अब ज्यादा ही ड्रामा हो रहा है

यूजर बोले- अब ज्यादा ही ड्रामा हो रहा है

विजय और मनोज देसाई की मुलाकात पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी राय दी है। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "गलतफहमी को दूर करने के लिए ये अच्छा कदम है।'' जबकि एक ने विजय को टैग करते हुए लिखा, "आप सभी को खुश नहीं कर सकते," दूसरे ने कहा, "अब ज्यादा ही ड्रामा हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''मांग लो माफी, फिल्म तो पिट ही गई है तुम्हारी।''

विजय ने बायकॉट ट्रेंड पर घमंड में कह दी थी ये बात

विजय ने बायकॉट ट्रेंड पर घमंड में कह दी थी ये बात

बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने लाइगर के प्रमोशन के दौरान कहा था, ''हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल लगा दिया है। और मुझे विश्वास है कि मैं सही हूं। मुझे लगता है कि डर की कोई जगह नहीं है, जब मेरे पास कुछ नहीं था, तब भी मैं किसी बात से नहीं डरा। और अब कुछ हासिल करने के बाद, मुझे नहीं लगता कि अब भी किसी डर की जरूरत है। मां का आशीर्वाद, लोगों का प्यार, ईश्वर का सहारा, और अंदर एक आग, देखेंगे कौन रोकेगा हमें!"

'विजय अहंकारी हो गए हैं...'

'विजय अहंकारी हो गए हैं...'

मुंबई के दो प्रसिद्ध और सबसे पुराने थिएटरों में से एक, गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई को विजय देवरकोंडा का ये बयान पसंद नहीं आया था। मनोज देसाई ने एक वीडियो में कहा था, ' विजय, आप अहंकारी हो गए हैं, 'फिल्म देखें या अगर आप नहीं चाहते हैं तो न देखें'। दर्शक नहीं देखेंगे तो तापसी पन्नू का क्या हाल हो गया है? आमिर खान और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन में क्या चल रहा है? आप भी चाहते हैं कि आपके साथ वैसा ही हो।''

''तुम देवरकोंड हो एनाकोंडा नहीं...''

''तुम देवरकोंड हो एनाकोंडा नहीं...''

मनोज देसाई आगे कहते हैं, ''आप (विजय) ओटीटी में काम क्यों नहीं करते? तमिल, तेलुगु और ओटीटी प्लेटफॉर्म में अच्छे सीरियल में काम करें और थिएटर छोड़ दें। 'हमारी फिल्म का बहिष्कार करें', स्मार्टनेस क्यों दिखा रहे हैं? लोग ओटीटी पर भी नहीं देखेंगे। आपका ऐसा व्यवहार हमारे सिनेमाघरों की अग्रिम बुकिंग में परेशानी पैदा कर रहा है। विजय तुम देवरकोंड हो एनाकोंडा नहीं...आप एनाकोंडा की तरह बात कर रहे हैं।''

'विनाश काले विपरीत बुद्धि, वही कर रहे हो तुम'

'विनाश काले विपरीत बुद्धि, वही कर रहे हो तुम'

मनोज देसाई आगे कहते हैं ,'विनाश काले विपरीत बुद्धि' , जब विनाश का समय करीब आता है, तो मन काम करना बंद कर देता है, और आप वह कर रहे हैं। वैसे भी, यह आपकी इच्छा है।" इन सोशल मीडिया के हैशटैग पर मत जाइए, अंत में आपको पछताना ही पड़ेगा।'' बता दें कि फिल्म लाइगर विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है। लाइगर सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+