अस्पताल में भर्ती हुए विजय देवरकोंडा, फिल्म की रिलीज से पहले ही हुआ ऐसा हाल, जानें कैसे बिगड़ी तबीयत

Vijay Deverakonda Hospitalized: साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विजय देवरकोंडा की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें डेंगू हो गया है और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं।

विजय देवरकोंडा की बिगड़ी तबीयत
इस खबर के सामने आने के बाद से विजय देवरकोंडा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। आपको बता दें कि एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' आगामी 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उससे पहले ही उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है।

Vijay Deverakonda

डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती हैं एक्टर

बीते कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में नजर नहीं आ रहे थे। उसके बाद ही पता चला कि उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की तबीयत डेंगू के कारण बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

विजय देवरकोंडा का इम्यून सिस्टम हुआ कमजोर

-डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू की वजह से विजय देवरकोंडा का इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं विजय देवरकोंडा के कुछ करीबी सूत्रों की मानें तो वह आगामी 20 जुलाई 2025 तक अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ सकते हैं। हालांकि घर लौटने के बाद भी उन्हें आराम करने की ही सलाह दी गई है।

-आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की तबीयत खराब होने और अस्पताल में उनके इलाज चलने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एक्टर की टीम की तरफ से भी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

100 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म 'किंगडम'

वहीं विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' की बात करें तो ये एक तेलुगू स्पाई-एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसमें विजय देवरकोंडा के साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी नजर आएंगी। 100 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में विजय का फिल्म के प्रमोशन से दूरी बनाए रखना मेकर्स और मार्केटिंग टीम के लिए एक चिंता का विषय बन चुका है।

विजय देवरकोंडा के फैंस मांग रहे दुआ

-विजय देवरकोंडा के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज बेहद करीब है और सभी को उम्मीद है कि एक्टर जल्द ही रिकवर होकर स्क्रीन पर दमदार वापसी करेंगे। फिलहाल उनकी सेहत को प्राथमिकता दी जा रही है और पूरा फोकस उनकी रिकवरी पर है।

-वहीं 'किंगडम' मूवी की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा की तबीयत बिगड़ना न केवल उनके फैंस के लिए, बल्कि फिल्म की टीम के लिए भी चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+