विद्या बालन-शेफाली शाह की जलसा का ट्रेलर रिलीज, एक 'मर्डर' के पीछे के सनसनीखेज राज
मुंबई, 09 मार्च: विद्या बालन और शेफाली शाह की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'जलसा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है। ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। एक 'मर्डर' की गुत्थी पर ये फिल्म है। फिल्म में विद्या फिल्म में जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं और शेफाली शाह पीड़िता की मां हैं।

क्या है जलसा के ट्रेलर में
फिल्म के ट्रेलर को देखने से साफ है कि ये एक लड़की की सड़क पर मौत से जुड़ी कहानी है। जिसमें इस बात की तलाश है कि ये एक एक्सीडेंट है या मर्डर। फिल्म में माया (विद्या बालन) और रुखसाना (शेफाली शाह) के किरदार अहम हैं। विद्या बालन एक बड़ी पत्रकार तो शेफाली शाह घर में काम करने वाली मेड हैं, जिसकी बेटी के साथ हादसा हुआ है।

विद्या और शेफाली की दमदार एक्टिंग
'जलसा' के ट्रेलर में पत्रकार की भूमिका में विद्या बालन काफी प्रभावी नजर आ रही हैं। वहीं शेफाली की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है। ट्रेलर में एक टैगलाइन 'एक सच जो सबका सीक्रेट बन जाए' है। फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी का कहना है कि जलसा एक थ्रिलर ड्रामा है. फिल्म दमदार और भावनात्मक अभिनय के साथ रहस्यों, सच्चाई, विडंबनाओं की एक कहानी है।
18 मार्च को होगी रिलीज
'जलसा' में विद्या बालन और शेफाली शाह के साथ मानव कौल, रोहिणी हट्टंडी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, सूर्या काशीभला और शफीन पटेल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 'जलसा' 18 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनिया भर में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications