Video: जब सलमान खान ने एक्टर की मौत को लेकर उड़ाई थी हंसी,सिद्धार्थ की मौत के बाद लोग बोल-मजाक सच हो गया
Video: जब सलमान खान ने एक्टर की मौत को लेकर उड़ाई थी हंसी,सिद्धार्थ की मौत के बाद लोगों बोल-मजाक सच हो गया
मुंबई , 3 सितंबर। टीवी और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) के निधन के बाद उनसे जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बिग बॉस 13( Bigg Boss 13) के विनर रहे सिद्धार्थ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो देखकर लोग जहां भावुक हो रहे हैं तो वहीं खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और सलमान खान वीकेंड के वार पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अब लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल
बिग बॉस 13 ( Bigg Boss 13) के होस्ट सलमान खान के फेवरेट कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 सितंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 3 सितंबर को वो पंचतत्व में विलीन हो गए। सिद्धार्थ भले अब इस दुनिया में नहीं लेकिन हम सब के दिल में वो हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद उनका क पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस शो के दौरान होस्ट सलमान खान उनका मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि शो के दौरान सलमान ने कई बार कहा कि सिद्धार्थ शो की जान है और सबसे पॉपुलर स्टार हैं, जिन्हें लोग खूब प्यार करते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर सलमान भावुक हो गए, उन्होंने ट्वीट कर सिद्धार्थ के जाने का दम जताया था। वहीं सिद्धार्थ और सलमान के बीच की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दोनों के बीच मजाक चल रहा है।

शो के दौरान बीमार हो गए थे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला और सलमान खान एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। बिग बॉस शो के दौरान सिद्धार्थ बीमार हो गए थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इसी दौरान वीकंड के बॉर पर सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में देखकर काफी मजाक किया था। मजाक के दौरान सलमान ने सिद्धार्थ से कहा कि तुम्हारे लाखों फैंस ने तुम्हें इस गेम में सेव कर लेंगे, लेकिन ऊपर वाला तुम्हें सेव नहीं करेगा.....सब रोएंगे....बोलेंकि कि जो भी बोलो अच्छा आदमी था यार, जोर से चीखता था चिल्लाता था, किसी के भी चेहरे के पास आकर बोलता था...धक्का मारता था, लेकिन कहीं न कहीं दुख जरूर है....सिद्धार्थ सलमान की बातों को सुनकर खूब हंस रहे थे। दोनों के बीच सिर्फ मजाक चल रहा था। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट
इस वीडियो पर अब लोग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि कभी किसी के लिए गलत नहीं बोलना चाहिए। कोई लिख रहे हैं कि मजाक सच हो गया। किसी ने लिखा कि हम मौत के बारे में मजाक कितने शानदार तरह से कर लेते हैं। किसी ने लिखा कि ये जोक अच्छा नहीं लगा। हालांकि सलमान और सिद्धार्थ के बीच ये मजाक चल रहा था,जिसका वीडियो अब लोग अलग-अलग तरीकों से ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। सिद्धार्थ सलमान के बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। लोग अपने चेहेत कलाकार के जाने से आहत हैं।
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला ने 'मौत' को लेकर किया था ट्वीट, पाकिस्तान में भी चर्चा
#SidharthShukla
— it's Jiya (@itsJiya10) September 2, 2021
that joke turn into reality 💔 pic.twitter.com/YL1DZ7B91O
Thats true, death is inevitable truth, we must prepare for life after death,we must do good deeds and find and follow the right religion before death.
— B (@B23358992) September 2, 2021
I’ve got a feeling, this video is going to blow out in a bad way for salman now
— biswanil (@biswanil) September 2, 2021
Kbhi kisi k lie galt nhi khna chahie jaban pr sarswati baithii jae to baat sach ho jaati hai...
— Chitranshu Gupta🎭 (@Chitran73636919) September 2, 2021
Manne wale mante hai nhi to sb hypothetical h












Click it and Unblock the Notifications