Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला ने 'मौत' को लेकर किया था ट्वीट, पाकिस्तान में भी चर्चा
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ ने 'मौत' को लेकर किया था ट्वीट, पाकिस्तान में भी हो रही है चर्चा
मुंबई, 2 सितंबर 2021। मशहूर बॉलीवुड अभिनता और बिग बॉस 13( Bigg Boss) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया। गुरुवार सुबह उनके मौत की खबर आई तो सब हैरान रह गए। अपनी एक्टिंग, अपने लुक के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कर दिया। सिद्धार्थ को उनके चाहने वाले प्यार से सिड बुलाते थे। लोग अपने इस हैंडसम यंग स्टार के जाने से दुखी हैं।

सिद्धार्थ ने मौत को लिखी थी ये बात
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनसे जुड़ी बातें सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ से जुड़ा एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सिद्धार्थ ने मृत्यु को लेकर एक ट्वीट किया था। यह पोस्ट 24 अक्टूबर 2017 का हैं, जिसमें उन्होंने जीवन और मृत्यु को लेकर अपने विचार रखें थे। सिद्धार्थ ने लिखा था-मृत्यु-जीवन की सबसे बड़ी क्षति नहीं है, बल्कि सबसे बड़ी क्षति यह है कि जब हम जिंदा होते है, लेकिन आत्मा स मर चुके होते हैं। सिद्धार्थ के फैंस इस ट्वीट पर भावुक हो रहे हैं। जीवन-मृत्यु को लेकर सिद्धार्थ के विचार को पढ़कर आप उनकी जिंदादिली का अंदाजा लगा सकते हैं। सिद्धार्थ के करीबियों की माने तो वो बेहद खुशमिजाज इंसान थे।

सिद्धार्थ की मौत की चर्चा पाकिस्तान में भी
सिद्धार्थ की मौत से उनके फैंस आहत है। उनक मौत से न केवल बॉलीवुड, टीवी जगह, उनके दोस्त और लाखों भारतीय फैंस दुखी हैं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनकी मौत की चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ की मौत की खबर आने के बाद पाकिस्तान में सिद्धार्थ शुक्ला टॉप ट्रेंड में बने रहे। उनके पाकिस्तानी फैंन उनके मौत स आहत हैं। पाकिस्तान के उनक फैंस ने लिखा जिंदगी कब हाथ से फिसल जाए पता नहीं चलता। एक पाकिस्तान फैंन लिखा कि इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हैं।

सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद किया था। सिद्धार्थ ने करीब 1 हफ्ते पहले अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा- 'आपका दिल से धन्यवाद। आप अपन जीवन को दांव पर लगातार, लगातार बिना थके हुए उन लोगों के लि काम करते हैं, जो आपके परिवार से भी नहीं है। आप सच में दुनिया के सबसे बहादुर लोग हैं। एक फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर काम करना आसान नहीं है। मैं आपके इस समर्पण को दिल से सलाम करता हूं।
#SidharthaShukla
— Waqas Ahmed Gondal (@ahmedwaqas800) September 2, 2021
The person I support throughout bb13 .. whole world were against him ...I chose siddarth over Asim ..
Even he wasn't a Muslim ..
But the thing I loved the most he stood for the right
Unbelievable .. heart broken by hearing this
M shocked
Love from Pakistan 🇵🇰 pic.twitter.com/7VSqL8G1eu
Bigg Boss 13 winner #SidharthaShukla dies of heart attack. Another reminder of how unpredictable the life is.... we never know wt coming ahead. Life is nt guaranteed but the death is... upon all we still prepare for life more… make plans … do savings..!!
— Hasaan Bin Ihsan 🇵🇰 (@IamHBI) September 2, 2021












Click it and Unblock the Notifications