VIDEO: गणेश चतुर्थी पर भक्ति में लीन नजर आए सलमान खान, भांजी आयत के साथ की आरती
Salman Khan news: हर बार की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का पर्व बॉलीवुड हस्तियों में धूमधाम से मनाया। कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों में गणपति बप्पा का आगमन हुआ और गणपति बप्पा की विधिवत पूजा करते हुए फिल्मी सितारें नजर आए।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर इस बार भी गणपति स्थापित किए गए और बृहद पूजा समारोह का आयोजन किया गया। अर्पिता के घर पर गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। सलमान खान इस अवसर पर गणेश भगवान में लीन नजर आए। उन्होंने अपनी भांजी अयात के साथ बप्पा की आरती की और 'गणपति बप्पा मौयरा' के जयकारे लगाए।

मामा सलमान खान का भांजी अयात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पैपराजो ने शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी के संग आरती की थाली हाथ में पकड़कर आरती करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सलमान खान भतीजी आयत के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं, इसके बाद वो भजीते आहिल और एक और बच्चे को आरती के लिए बुलाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में बाद में अरबाज, सोहेल अपने बेटों के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं।
पूरे परिवार ने की गणपति भगवान की पूजा
सलमान खान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा ने शनिवार को अपने घर पर गणेश चतुर्थी समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सलमान खान के साथ पिता सलीम खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अरबाज के बेटे अरहान, सोहेल के बेटे निर्वाण और योहान भी मौजूद रहे। इनके अलावा एक्टर वरुण शर्मा, ओरी, यूलिया वंतूर भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications