VIDEO: 'कुछ तो शर्म करो', बिकिनी पहन स्वीमिंग पुल में भाई साथ मस्ती कर रही थीं सारा, हुईं ट्रोल

नई दिल्ली, 11 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं। इन दिनों कोरोना महामारी की वजह से फिल्मों की शूटिंग की रफ्तार धीमे पड़ गई है, जिस वजह से सारा अपनी फैमिली को टाइम दे रहीं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो स्वीमिंग पुल में नजर आ रहीं, लेकिन उनके बहुत से आलोचकों को ये बात पसंद नहीं आई। जिस वजह से उन्होंने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। (वीडियो-नीचे)

1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

दरअसल instantbollywood ने अपने इंस्टा पेज पर सारा का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें सारा खान अपने भाई के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा बिकिनी में फ्लोटिंग स्विमिंग रिंग पर हैं, जबकि इब्राहीम अली खान उनके ऊपर पानी फेंकते हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिस पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए।

लोगों ने किए गंदे कमेंट

लोगों ने किए गंदे कमेंट

वहीं कुछ लोगों को सारा का भाई के सामने बिकिनी पहनना पसंद नहीं आया। गिलानी नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने भाई के साथ इतनी बेशर्म, कैसी मुस्लिम है ये। वहीं दूसरी यूजर ने लिखा कि कौन सी बहन अपने भाई के साथ बिकिनी पहन के नहाती है। हालांकि बहुत से लोगों ने उनका समर्थन भी किया। एक लड़की ने लिखा कि भाई-बहन हमेशा ऐसे ही रहते हैं।

पहले हो चुकी हैं ट्रोल

पहले हो चुकी हैं ट्रोल

दो साल पहले सारा अपनी मां और भाई के साथ मालदीव गई थीं। वहां पर उन्होंने बिकिनी पहनकर भाई के साथ फोटो क्लिक करवाई। उसके बाद इब्राहिम के बर्थडे पर उसे पोस्ट कर उन्हें विश किया। उस दौरान भी सारा की जमकर आलोचना हुई थी।

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सारा ने क्रिटिसिज्म पर खुलकर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि बचपन से ही मैंने क्रिटिसिज्म को एन्जॉय किया है। अगर कोई मेरी तारीफ करता है तो ठीक है, लेकिन मैंने जीवन में ये महसूस किया है कि जितनी सीख आपको खुश रहने और सफल होने से मिलती हैं, उससे कहीं ज्यादा आपको हारने से मिलती है, क्योंकि जीवन में हार ही आपको कई बड़ी चीजें सिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+