पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते सलमान खान का Video वायरल, फैंस बोले- सांप को ढूंढने जा रहे हैं
बजरंगी भाईजान सलमान खान को यूं ही जमीन से जुड़ा अभिनेता नहीं कहा जाता, उनके व्यक्तित्व में वो बात झलकती भी है। इसका एक ताजा उदाहरण हमें पनवेल की सड़कों पर देखने को मिला, जहां वह ऑटो रिक्शा चलाते दिखे।
मुंबई, 29 दिसंबर। बजरंगी भाईजान सलमान खान को यूं ही जमीन से जुड़ा अभिनेता नहीं कहा जाता, उनके व्यक्तित्व में वो बात झलकती भी है। इसका एक ताजा उदाहरण हमें पनवेल की सड़कों पर देखने को मिला, जहां वह अपनी लग्जरी एसयूवी को छोड़कर ऑटो रिक्शा चलाते दिखे। सल्लू मियां की इसी सादगी के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं और यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

ऑटो रिक्शा चलाते सलमान का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह एक ऑटो रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे हैं। शॉर्ट्स, टी-शर्ट और सिर पर टोपी लगाए सलमान इतनी आसानी से ऑटो चला रहे हैं, मानो कि वह रोज ऑटो चलाते हों। जैसे ही लोगों ने सलमान खान को ऑटो में देखा, वहां उन्हें देखने वालों का तांता लग गया। जहां कुछ लोग भाईजान के साथ फोटो खिंचवाने को आतुर दिखे, वहीं कई लोगों ने इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल में उतार लिया।

यूजर बोले विश्वास नहीं हो रहा कि सलमान ऑटो चला रहे हैं
फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट और लाइक्स आ रहे हैं। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि सलमान खान अपनी लग्जरी गाड़ी को छोड़कर ऑटो रिक्शा चला रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- उन्हें इस तरह देखकर अच्छा लगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जो देखा उस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। एक अन्य यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा- सलमान उस सांप की खोज में जा रहे हैं जिसने उन्हें काटा था।

जन्मदिन वाले दिन ही सांप का शिकार बने थे सलमान
बता दें कि पिछले हफ्ते सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर ही अपना 56वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन वाली शाम को ही सलमान को एक सांप ने तीन बार काटा। खुशकिस्मती से यह सांप जहरीला नहीं था। इसके बाद उन्हें तुरंत नवी मुंबई के एमजीम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हाल ही में सलमान फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। सलमान खाल की झोली में अभी टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री जैसी फिल्म हैं।












Click it and Unblock the Notifications