क्या कैटरीना कैफ को तलाक देकर विक्की कौशल करेंगे दूसरी शादी? एक्टर ने दिया ऐसा जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग

फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विक्की कौशल से कैटरीना कैफ को तलाक देने पर सवाल किया। जिस पर एक्टर ने मजेदार रिएक्शन दिया।

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आएंगे। जिसका 15 मई को ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों साथ पहुंचे और मीडिया के ढेरों सवालों के जवाब दिए।

क्या दूसरी कर सकते हैं विक्की कौशल?
इस दौरान विक्की कौशल से मीडिया ने फिल्म की थीम दो शादी को रियल लाइफ से जोड़ दिया और एक्टर से कैटरीना कैफ के अलावा दूसरी शादी करने पर सवाल पूछा। इवेंट में एक्टर से सवाल किया गया, 'अगर आपको कैटरीना कैफ से बेहतर कोई और हीरोइन मिलती है तो क्या आप उन्हें तलाक देकर किसी और से दूसरी शादी कर लेंगे?' एक्टर ने इसका बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
यह सवाल सुनकर सारा अली खान पहले तो हैरान रह जाती हैं और फिर वह अपनी हंसी रोक नहीं पाती। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल पहले तो जोर से हंसते और फिर जवाब देते हुए कहते हैं, 'सर मैं अभी बच्चा हूं...ठीक से बड़ा तो होने दो मुझे। ऐसे सवाल पूछ रहे हो मैं अभी बच्चा हूं। शाम को मुझे घर भी जाना है। इन टेढ़े-मेढ़े सवालों का जवाब कैसे दूं अब।' इसके बाद एक्टर थोड़ी देर चुप रहते हैं और फिर कहते हैं 'जन्मों-जन्म तक।'

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
विक्की कौशल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में कभी भी दूसरी कैटरीना कैफ या उनसे बेहतर कोई और नहीं होगी, वह अपनी तरह की हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब पत्रकार ने विक्की कौशल से सवाल पूछा तो उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है।'

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, विक्की कौशल जल्द ही सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में दिखेंगे। फिल्म की कहानी में पति-पत्नी के बीच हुए जगड़े से तलाक की नौबत आ जाती है। इस दौरान दोनों के बीच क्या कुछ होता है ये दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस फिल्म को अभी से सुपरहिट बता रहे हैं। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+