क्या सच में मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ? प्रेग्नेंसी रूमर्स पर विक्की कौशल बोले-'गुड न्यूज आएगी तो...'
Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया।
बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसे देख यूजर्स कयास लगाने लगे कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब विक्की ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब एक्टर से पूछा गया कि आप गुड न्यूज कब लेकर आ रहे हैं? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि, 'अगर गुड न्यूज की जो आपने बात की वो जब आएगी तो हमें सभी के साथ शेयर करने में बहुत खुशी होगी। तब तक आप लोग बैड न्यूज को एंजॉय कीजिए। इसमें कोई सच्चाई नहीं है और ये सिर्फ कयास हैं।'
बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की साल 2021 में शादी हुई थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक सीक्रेट रखा था। उन्होंने ये शादी सवाई माधोपुर राजस्थान में की थी। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। तो दोनों का ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फिल्म में एमी विर्क भी लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होगा कि फैंस की तरफ से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications