क्या विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पर है बेबी प्लानिंग का फैमिली प्रेशर? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने कैटरीना कैफ संग बेबी प्लानिंग को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी।
Vicky Kaushal On Baby Planning: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा रहते है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक्टर ने पहली बार पत्नी कैटरीना कैफ संग बेबी प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी।
दरअसल, हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस पर कभी भी एक्ट्रेस ने रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अब विक्की कौशल ने खुलकर अपनी फैमिली प्लानिंग पर पहली बार बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शादी के 2 साल होने के बाद क्या उन पर दोनों के परिवार वाले बेबी प्लानिंग का दबाव बना रहे हैं।

विक्की कौशल ने रेडियो सिटी को दिए इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, 'मेरे और कैटरीना हम दोनों की फैमिली वाले बहुत ही ज्यादा कूल हैं और हम पर बिल्कुल भी कोई बेबी प्लानिंग का प्रेशर नहीं बना रहे हैं। हमारे घर में सभी लोग बहुत मस्त और चिल हैं।'
विक्की ने आगे बताया कि उनके पेरेंट्स पहले थे जिन्हें उनके कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप के बारे में पता चला था। एक्टर ने कहा, "सबसे पहले जिन लोगों को पता चला कि मैं कैटरीना कैफ को डेट कर रहा हूं, वे मेरी मां और पिता थे। ऐसे तो दिन नहीं आए के वीरल भयानी (पैपराजी) से पता लगे। नहीं.. मैंने उन्हें बताया।" बता दें कि विक्की और कैटरीना की शादी साल 2021 में हुई थी। दोनों की ये सीक्रेट वेडिंग थी।
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, लंबे समय बाद एक्ट्रेस फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ये फिल्म इस दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फिल्म मेरी क्रीसमस और जी ले जरा भी पाइपलाइन में हैं। वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में देखा गया था। इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications