Vicky Kaushal ने बॉलीवुड में इस हीरो को बनाया अपना 'दुश्मन', हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है मामला

Vicky Kaushal and Akshaye Khanna: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक विक्की कौशल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना ने किया काम
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ एक्टर अक्षय खन्ना भी काम करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में विक्की कौशल 'छत्रपति संभाजी महाराज' के किरदार में नजर आने वाले हैं जबकि अक्षय खन्ना 'मुगल शहंशाह औरंगजेब' के रोल में दिखाई देंगे।

Vicky Kaushal

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना को लेकर शॉकिंग खुलासा

-इसी बीच विक्की कौशल और अक्षय खन्ना को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है, जिस पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि जबसे फिल्म 'छावा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ये मूवी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

-अब इस फिल्म में डायरेक्टर ने विक्की कौशल और अक्षय खन्ना को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

-फिल्म के डायरेक्टर के खुलासे के बाद विक्की कौशल के एक नए रूप के बारे में लोगों को पता चल गया है। फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने बताया है कि विक्की कौशल और अक्षय खन्ना ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी।

-डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म में फेस-ऑफ से पहले विक्की कौशल और अक्षय खन्ना एक दूसरे से मिले तक नहीं थे।

क्यों है विक्की कौशल और अक्षय खन्ना के बीच दुश्मनी?

-फिल्म 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने बताया- जिस दिन अक्षय खन्ना और विक्की कौशल का सीन था, उस दिन इनकी पहली मुलाकात हुई थी और वो भी कैरेक्टर के तौर पर। इन दोनों ने सेट पर एक-दूसरे को गुड मॉर्निंग, गुडबाय या हैलो तक कभी नहीं किया।

-डायरेक्टर ने कहा- इन दोनों के बीच इस दूरी का कारण था औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार। ऐसे में वो सीधा शूट पर मिले और दोनों ने पर्सनली कोई बात नहीं की। इतना ही नहीं फिल्म में किरदारों की इंटेंसिटी को देखते हुए विक्की और अक्षय एक दूसरे के आसपास रखी कुर्सियों पर भी नहीं बैठा करते थे।

एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखते थे अक्षय खन्ना-विक्की कौशल

फिल्म के डायरेक्टर ने बताया है कि शूटिंग के दौरान विक्की कौशल और अक्षय खन्ना ने सच में एक-दूसरे से बात नहीं की थी। दरअसल, दोनों ही अपने किरदारों में उतर गए थे और पूरी तरह से उसमें डूब गए थे, इसी वजह से ये एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+