विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्‍द स्‍क्रीन पर आएंगे नजर, पहली बार करेंगे साथ काम

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्‍द स्‍क्रीन पर आएंगे नजर, पहली बार करेंगे साथ काम

मुंबई, 17 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल शादी के बंधन में बंधकर रियल लाइफ में कपल बन चुके हैं । शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाथों में हाथ डाले हर जगह नजर आ रहे हैं। कैटरीना की मांग में विक्‍की के नाम का सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा देखकर हर कोई उन पर प्‍यार बरसा रहा है। विक्की-कैटरीना की केमिस्ट्री में गजब कि न्‍यूली मैरिड रोमांस वाइब नजर आ रहा है। कुछ फैंस निराश हैं कि इतनी सुंदर दिखने वाली विक्की-कैटरीना की जोड़ी ने अभी तक साथ काम नहीं किया है। अब उनके फैंस दोनों को एक साथ स्‍क्रीन पर भी देखने के लिए बेताब हैं। फैंस की ये तमन्‍ना जल्‍द पूरी होने वाली हैं दोनों जल्‍द ही स्‍क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं।

Recommended Video

    Vicky kaushal और Katrina Kaif हनीमून के बाद लौटे Mumbai | वनइंडिया हिंदी
     नए प्रोजेक्ट को साइन कर चुके हैं

    नए प्रोजेक्ट को साइन कर चुके हैं

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विक्की और कैटरीना ने एक साथ एक नए प्रोजेक्ट को साइन कर चुके हैं जिसमें दोनों साथ नजर आएंगे। नवविवाहित जोड़ा जल्द ही एक साथ एक कमर्शियल विज्ञापन में भी नजर आने वाले हैं। ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार "विकी और कैटरीना ने एक लग्जरी ब्रांड विज्ञापन को साइन अप किया है जिसकी वो बहुत जल्द इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ये हेल्थ प्रोडक्ट से संबंधित ऑफर है।

    फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

    फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

    वहीं अब सभी की निगाहें कटरीना और विक्की और उनके एक साथ नए विज्ञापनों पर टिकी हैं। एक बार हेल्थ ब्रांड और लक्ज़री ब्रांड के विज्ञापन में नजर होने के बाद फैंस की ये भी तमन्‍ना होगी कि ये दोनों फिल्‍मों में भी साथ नजर आएं। बता दें कैटरीना 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ और विक्की की नजर 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

    शादी के बाद ये जोड़े साथ आ चुके हैं नजर

    शादी के बाद ये जोड़े साथ आ चुके हैं नजर

    यह पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी कपल शादी के बाद कमर्शियल विज्ञापन में एक साथ नजर आएगा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधने के बाद से कई विज्ञापनों में दिखाई दिए हैं और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने भी सराहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जिनकी अभी शादी नहीं हुई है, वे भी साथ में कई कामर्शियल ऐड कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+