विकी कौशल-कैटरीना कैफ ने की सगाई? खबर सच है या झूठ, जानें

कैटरीना कैफ और विकी कौशल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, काफी समय से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने चुपचाप एक-दूसरे से सगाई कर ली है।

मुंबई, 18 अगस्त। कैटरीना कैफ और विकी कौशल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, काफी समय से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने चुपचाप एक-दूसरे से सगाई कर ली है। इंटरनेट पर ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि दोनों की रिंग सेरेमनी भी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

नहीं हुई है दोनों की सगाई

नहीं हुई है दोनों की सगाई

हाल ही में हर्षवर्धन कपूर ने जूम के माध्यम से खुलासा किया था कि विकी और कटरीन दोनों रिलेशनशिप में है, यह बात पूरी तरह सच है और आज दोनों की सगाई की खबरें सामने आई हैं। हालांकि कटरीना कैफ की टीम ने बताया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि दोनों की जल्द ही रोका सेरेमनी होने वाली है। बता दें कि रोका कार्यक्रम सगाई के बाद ही होता है।

'शेरशाह' की स्क्रीनिंग में एक साथ दिखे विकी-कैट

'शेरशाह' की स्क्रीनिंग में एक साथ दिखे विकी-कैट

कटरीना कैफ और विकी कौशल पहली बार एक टॉक शो में मिले थे। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। हाल ही में उन्हें शेरशाह की स्क्रिनिंग पर एक साथ देखा गया। हालांकि दोनों फिल्म खत्म होने के बाद एक साथ नहीं गए। विकी थियेटर के बाहर पहले निकले, जबकि कटरीना अपनी बहन इसाबैला कैफ का इंतजार करती रहीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे विकी और कटरीना

इन फिल्मों में नजर आएंगे विकी और कटरीना

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बना चुके विकी कौशल की झोली में एक के बाद एक कई फिल्में है। वह जल्द ही आदित्य धर की 'The Immortal Ashwatthama' में नजर आएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में अपने शानदार अभिनय के कारण वह चर्चा में आए। इसके अलावा विकी सरदार उधम सिंह, सैम बहादुर, द ग्रेट इंडियन फैमिली और मिस्टर लेले में नजर आएंगे।

वहीं अगर कटरीन कैफ की बात करें तो वह फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वह फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+