विक्की कौशल की महिला फैन ने सरेआम कही ऐसी बात, बोली- अगले सारे जनम में आप बस मेरे होंगे.....

Vicky Kaushal Fan: विक्की कौशल की एक फीमेल फैन ने स्टेज पर आकर उनके लिए प्यार जाहिर करना शुरू कर दिया। उस महिला फैन ने विक्की के लिए ऐसी बातें कहीं कि एक्टर स्टेज पर ही शर्म से लाल हो गए थे।

vicky kaushal

Vicky Kaushal Fan: इस समय बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर को बड़े ही धमाकेदार तरीके से लॉन्च किया था। हालांकि ट्रेलर लॉन्च होने के बाद ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू के लिए फ्रांस रवाना हो गई थीं लेकिन विक्की कौशल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी नजर आ रहे हैं। इसी बीच मुंबई के एक मॉल में विक्की कौशल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने फैंस से खुलकर बातचीत की। वहीं उन्हें एक सरफिरी मिहला फैन मिल गई जिसने विक्की के लिए कुछ ऐसा कहा कि सब हैरान हो गए।

विक्की कौशल की सरफिरी महिला फैन
मुंबई के एक मॉल में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान विक्की कौशल मूवी की लीड हीरोइन सारा अली खान के बिना ही मौजूद थे। फिलहाल विक्की अकेले ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रचार कर रहे हैं। जब वह मंच पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी एक फीमेल फैन ने आकर उनके लिए प्यार जाहिर करना शुरू कर दिया। उस महिला फैन ने विक्की के लिए ऐसी बातें कहीं कि एक्टर स्टेज पर ही शर्म से लाल हो गए थे।

महिला फैन ने कहा- अगले सारे जनम में ये बस मेरे होंगे
इवेंट में जैसे ही विक्की कौशल स्टेज पर चढ़े उनके सभी फैंस का उत्साह देखने लायक था। तभी स्टेज पर विक्की कौशल की एक फीमेल फैन पहुंची और उनसे कहा- इन्होंने कहा कि कैटरीना इनकी जान है पर विक्की कौशल मेरे जान हैं। इस जनम में कैटरीना इनकी हो गई लेकिन अगले सारे जनम में ये बस मेरे होंगे। आई लव यू विक्की। इसके बाद उस महिला फैन ने विक्की को जोर से गले लगाया और रोने लगी। इसके बाद विक्की कौशल ने उसके सामने सिर झुकाकर हाथ जोड़े और अपनी फैन को पूरा सम्मान दिया।

2 जून को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान एकदम सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर हैं। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की बनाई गई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' आगामी 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+