ओपनिंग डे पर धूम मचाएगी 'छावा', बन जाएगी विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म!

Vicky Kaushal Chhaava Box Office Prediction Day 1: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (Chhaava) आज 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को रिलीज के लिए ही काफी संघर्ष देखना पड़ा है। पहले ये पिक्चर पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद डेट चेंज हो गई। अब जाकर फिल्म रिलीज हुई है।

फिल्म में विक्की के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में जमकर पैसे छापे हैं। टिकट्स की बात करें तो फिल्म की 3 लाख से ज्यादा टिकट बुक हुई हैं। इसी से पता चल गया था कि छावा धूम मचाने वाली है। अब बॉक्स ऑफिस की पहले दिन की कमाई की जानकारी सामने आई है।

Vicky Kaushal Chhaava Box Office Prediction Day 1

ट्रेड रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन 25-30 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी। फिलहाल ये अभी फाइनल आंकड़ें नहीं हैं। हो सकता है कि फिल्म इससे ज्यादा की ओपनिंग ले या फिर कम की भी ले सकती है। अगर फिल्म 10 करोड़ के ऊपर की ओपनिंग करती है तो ये विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। इससे पहले विक्की की बैड न्यूज ने सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। इसने पहले दिन करीब 8 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को मिक्स रिव्यूज भी मिल रहे हैं। एक तरफ विक्की के काम की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ फिल्म में खामियां भी बताई जा रही हैं।

बता दें, राज्य के हिसाब से बात करें तो छावा की सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिकी हैं। खबर लिखे जाने तक यहां 5.53 रुपए की टिकट बिकी हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा शोज भी इसी राज्य में हैं। महाराष्ट्र टैरेटरी में मेकर्स ने 2842 शोज सेट किए हैं, जिसमें 699 शोज ऑलमोस्ट फुल की कैटेगरी में हैं। इसके बाद 1842 शोज गुजरात के लिए सेट किए गए हैं। वहीं सबसे कम शोज अरुणाचल प्रदेश में हैं। यहां कुल 5 शो ही दिखाए जाएंगे। भले ही यहां शोज की संख्या कम हो लेकिन टिकट ज्यादा बुक हुए हैं। दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर में 16 शो रखे गए हैं। लेकिन यहां अभी मात्र 9 हजार रुपए के ही टिकट बिके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+