Vicky Katrina wedding: 5-टियर वेडिंग केक के साथ राजस्थानी जायका, जानिए शादी का पूरा मेन्यू

सवाई माधोपुर, 07 दिसंबर: बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा के 700 साल पुराने बरवाड़ा फोर्ट, जिसको होटल सिक्स सेंस के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ये बॉलीवुड जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे की हो जाएगी। अपनी शादी को लेकर सोमवार को विक्की और कैट दोनों जयपुर पहुंचे थे। जहां से बाई रोड वैडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुए। इस बीच पहले जहां जानकारी मिली थी इस शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे। वहीं अब खाने का मेन्यू भी सामने आया चुका है। ऐसे में जानिए शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को क्या-क्या लजीज खाना परोसा जाएगा?

खास इसलिए तैयार किया मेन्यू?

खास इसलिए तैयार किया मेन्यू?

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का प्री-वेडिंग फंक्शन आज, 7 दिसंबर से शुरू हो रहा हैं। शादी में जोड़े के खाने का मेनू इंडियन और वेस्टर्न का एकशानदार कॉम्बिनेशन होगा। खबरों के मुताबिक फूड मेनू को विक्की और कैटरीना की तरफ से व्यक्तिगत रूप से मेहमानों की लिस्ट और खासतौर से फैमिली के लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो भारत से नहीं हैं।

 जानिए शादी में क्या होगा खाने का मेन्यू?

जानिए शादी में क्या होगा खाने का मेन्यू?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ उनका पूरा परिवार होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट वेडिंग वेन्यू में पहुंच चुके हैं। दोनों की यहां राज शाही ठाठ बाठ के साथ आलीशान शादी होगी। शादी में खाने की लिस्ट में गर्मा गर्म बनती हुई कचौरी, चाट स्टाल, कबाब और पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन शामिल हैं। इसमें इटैलियन शेफ द्वारा क्यूरेट किया गया 5-टियर वेडिंग केक भी शामिल है।

शादी के मेनू में और भी बहुत कुछ

शादी के मेनू में और भी बहुत कुछ

कचौरी, दही भल्ला और फ्यूजन चाट के लाइव स्टॉल। नॉर्थ इंडियन व्यंजन जिनमें कबाब और मछली शामिल हैं। पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन दाल बाटी चूरमा। जिसमें (कई प्रकार की दालों से बनी लगभग 15 प्रकार की दाल भी शामिल हैं। पान और गोलगप्पे और अन्य भारतीय व्यंजनों के लिए अलग से स्टॉल बनाई गई है।इन सबके अलावा एक नीले और सफेद रंग का 5-टियर वेडिंग केक इटली के एक शेफ द्वारा क्यूरेट किया गया है।

कौन-कौन गेस्ट होंगे शादी में शामिल?

कौन-कौन गेस्ट होंगे शादी में शामिल?

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की डेस्टिनेशन वेडिंग सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा, सवाई माधोपुर में है। 14वीं शताब्दी में निर्मित, यह 'विकट्रिना' की भव्य शादी के लिए एक लक्जरी रिसॉर्ट है। कपल ने मेहमानों के लिए शादी के दौरान कई नियम जारी किए हैं। उन्होंने मेहमानों के लिए नो-मोबाइल डिक्टेट भी लगाया है। विक्की और कैटरीना की शादी की गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, फराह खान, कबीर खान और मिनी माथुर और रोहित शेट्टी जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल होगीं। खबर ये भी है कि शादी में शाहरुख खान भी आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+