कंगना रनौत को न्यूली मैरिड विक्की-कैटरीना ने भेजा खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने फटाफट शेयर की Photo
नई दिल्ली, 12 दिसंबर। बॉलीवुड की एक और रिलेशनशिप आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंच गई। 9 दिसंबर को एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने राजस्थान के सावई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की। अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के बाद अब ये शादीशुदा जोड़ा दोस्तों तक थैक्यू नोट के साथ गिफ्ट पहुंचा रहा है। बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत को भी विक्की-कैटरीना ने रिटर्न गिफ्ट भेजा है, जिसकी तस्वीरें कंगना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की हैं।
Recommended Video

विक्की और कैटरीना ने भेजा रिटर्न गिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने मुंबई स्थित घर में लौट चुके हैं। अब कौशल फैमिली शादी में गिफ्ट भेजने वालों को रिटर्न गिफ्ट दे रही हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत का भी नाम सामने आया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने विक्की-कैटरीना द्वारा भेजे गए गिफ्ट को दिखाया। कंगना ने फोटो के कैप्शन में बताया कि गिफ्ट में देसी घी के लड्डू और बहुत सारा प्यार है।

गिफ्ट में कंगना को मिला खास तोहफा
कंगना रनौत द्वारा शेयर की गई फोटो में अलग-अलग रंग के फूल और पैक गिफ्ट देखे जा सकते हैं। फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'बहुत टेस्टी देसी घी के लड्डू विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की तरफ से, धन्यवाद और बधाई।' बता दें कि सोशल मीडिया पर कंगना रनौत काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपने बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था जिसे विक्की और कैटरीना की शादी से जोड़कर देखा गया।

कंगना ने की थी तारीफ
अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा था, 'बचपन से ऐसी कहानी सुनते आए हैं कि अमीर लड़का किसी छोटी गरीब लड़की से शादी करता है। महिलाएं अगर अपने पति से ज्यादा सफल हैं तो यह बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है।' उन्होंने आगे लिखा, 'महिलाओं द्वारा अपने से छोटे लड़के से शादी करना तो बस भूल ही जाएं, उन्हें एक खास उम्र के बाद शादी करना असंभव सा हो जाता है। लेकिन यह देखकर अच्छा लगता है कि बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज इन सेक्सिट नॉर्म्स को तोड़ने में लगी हुई हैं। जेंडर स्टीरियोटाइप को परिभाषित करने वाले कपल तारीफ के काबिल हैं।'

खुद भी जल्द बनेंगी दुल्हन
आपको बता दें कि अभी हाल ही में कंगना रनौत ने भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की इच्छा जाहिर की थी। न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि अगले पांच सालों के दौरान वो खुद को कहां देखती हैं तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं साफ तौर पर कहूं तो अब शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हूं। अगले पांच सालों में मैं अपने आप को एक मां, एक पत्नी और एक ऐसे इंसान के तौर पर देखना चाहती हूं, जो देश की विजन में कहीं ना कहीं भागीदार हो।'
यह भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले कैटरीना को लेकर कंगना ने लिखी पोस्ट, याद दिलाई वो 'पुरानी बातें'












Click it and Unblock the Notifications