विक्की जैन ने चलती ट्रेन में किया ये काम, दौड़कर आईं अंकिता लोखंडे और फिर जो हुआ....

Ankita Lokhande and Vicky Jain: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर यूरपो में पहुंचे हैं। दोनों ने चलती ट्रेन में बड़ा ही मजेदार काम किया।

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande and Vicky Jain: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। ये दोनों इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस क अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देते रहते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अक्सर लोगों को अपना नया घर, अपने परिवार के लोग और त्योहारों की झलकियां दिखाती रहती हैं। इसी बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं।

अंकिता लोखंडे वेकेशन पर पहुंचीं यूरोप

आपको बता दें कि ये कपल इस समय यूरोप में वेकेशन पर है। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन यूरोप में ही नये साल का स्वागत करेंगे। इन्हीं सब के बीच अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) का ट्रेन सीन रीक्रिएट कर रही हैं।

अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हब हमेशा से डीडीएलजे के फैन रहे हैं। अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर उनके सेलिब्रेटी दोस्त महेश शेट्टी, शुभावी चोकसी, आरती सिंह शर्मा और अशिता धवन ने मजेदार कमेंट किया है।

लोगों ने कहा- स्टेशन पर फोन रह गया मैडम

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को लाइक करते हुए उनके दोस्त महेश शेट्टी ने लिखा है- अरे अरे फोन रह गया स्टेशन पर। वहीं अंकिता की दोस्त आरती सिंह शर्मा ने लिखा है- अब स्विट्जरलैंड में ये नहीं किया तो कुछ नहीं किया। आपको बता दें कि 14 दिसंबर 2021 को अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर ली थी।

यूरोप में सेलिब्रेट की पहली वेडिंग एनिवर्सरी

वहीं इस साल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी यूरोप के स्विट्जरलैंड में सेलिब्रेट की। ये कपल पिछले 15 दिनों से यूरोप में है। स्विट्जरलैंड में दोनों अपना पेडिंग हनीमून मनाने के साथ- साथ क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया और अब नए साल का स्वागत करने के लिए भी दोनों तैयार हैं।

पति के साथ वेकेशन पर पहुंची हूं

आपको बता दें कि हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने हनीमून प्लान के बारे में जानकारी देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था- मैं अपने पति के साथ वेकेशन पर जा रही हूं। मुझे परवाह नहीं है कि मैं कहां जा रही हूं। मैं बस बाहर जाना चाहती हूं क्योंकि आमतौर पर हमें एकसाथ टाइम स्पेड करने का समय नहीं मिल पाता है।

कोरोना के चलते टाल दिया था हनीमून

अंकिता लोखंडे ने आगे कहा- हमारा हनीमून पिछले साल से पेडिंग है। मैं वास्तव में इस पल का इंतजार कर रही थी। पिछले साल कोरोना के चलते हम हनीमून पर नहीं जा पाए थे। मैंने सचमुच सोचा था कि मैं मेहंदी लगाऊंगी और अपने हनीमून के लिए जाऊंगी, लेकिन उस योजना को यह सोचकर टाल दिया कि मैं ज्यादातर समय ही हैंड ग्लव्स पहनूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+