Bharat Kapoor Dies: चंद्रकांता फेम एक्‍टर भरत कपूर का हुआ निधन, किस वजह से गई जान?

Bharat Kapoor Death: दिग्गज बॉलीवुड एक्‍टर भरत कपूर का सोमवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चार दशकों फिल्‍मी करियर में एक्टिव रहे भरत कपूर 1970 के दशक में करियर की शुरूआत की थी। भारत कपूर 1970, 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने सहायक किरदारों के अलावा खलनायक, पुलिस अधिकारी व वकील जैसी प्रभावी भूमिकाएं निभाकर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

एक्‍टर भरत कपूर के करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की,उन्‍होंने बताया अंतिम संस्कार सोमवार शाम 6:30 बजे परिजनों और करीबी मित्रों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Veteran Actor Bharat Kapoor Dies

किस वजह से हुई एक्‍टर भरत कपूर?

अवतार गिल ने बताया भरत कपूर की हालत पिछले तीन दिनों से ठीक नहीं थी इससे पहले वे अस्पताल में रहे थे। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से जूझते हुए, उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सायन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भरत कपूर पंचतत्‍व में हुए विलीन, 30 अप्रैल को होगी प्रार्थना सभा

अवतार गिल ने आगे कहा कि अंतिम संस्कार में परिवार के करीबी सदस्य और IPTA थिएटर समूह के कुछ लोग, जिनमें राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार व अभिनेता कुलदीप सिंह शामिल थे, मौजूद रहे। भरत कपूर की प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके आवास पर होगी।

खलनायक के किरदार से मिला फेम

अपनी इमेज की परवाह किए बिना, भरत कपूर ने 80 और 90 के दशक में कई कई अहम भूमिका निभाईं, जो कम स्क्रीन टाइम में भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ गईं। उन्हें अधिकतर को-एक्‍टर और खलनायक की भूमिकाओं में देखा गया।

भरत कपूर की फिल्‍में

भरत कपूर की प्रमुख फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992), रंग (1993), बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज़ (2004) शामिल हैं।

भरत कपूर के टीवी सीरियल

बड़े पर्दे के अलावा, उन्होंने कैंपस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, भाग्यविधाता, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे अनेक लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम कर अपनी पहचान बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+