Veer-Zaara: 'वीर-जारा' ने री-रिलीज पर रच दिया इतिहास, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़ रुपए

Veer Zaara Re-Release Worldwide Collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म 'वीर-जारा' लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने बड़े पर्दे से लेकर टीवी तक पर धूम मचा दी थी।

'वीर-जारा' हुई फिर से री-रिलीज
एक बार फिर 'वीर-जारा' री-रिलीज हुई है और इस बार फिल्म ने इतिहास रच दिया है। खबर है कि इस फिल्म ने री-रिलीज पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इतने सालों बाद भी ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है।

veer zaara

फिल्म ने भारत में शानदार ओपनिंग की
'वीर-जारा' गत 13 सितंबर 2024 को री-रिलीज हुई है और इसने भारत में शानदार ओपनिंग की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'वीर-जारा' ने 20 लाख रुपए कमाए थे। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 32 लाख और तीसरे दिन 38 लाख रुपए की कमाई की थी। वहीं 16 सितंबर 2024 (सोमवार) को 'वीर-जारा' का कलेक्शन 20 लाख, मंगलवार को 18 लाख, बुधवार को 15 लाख कमाए और गुरुवार को 14 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।

री-रिलीज पर 'वीर-जारा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'वीर-जारा' ने एक हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं विदेश में फिल्म ने 1.80 करोड़ कमाए हैं। 'वीर-जारा' इस साल फरवरी में भी पर्दे पर रिलीज की गई थी। साल 2005 से 2024 तक ये फिल्म कई बार री-रिलीज हुई है और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ने री-रिलीज में अब तक कुल 102.60 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

फिल्म 'वीर-जारा' की कहानी

-यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी दमदार फिल्म 'वीर-जारा' साल 2004 में पहली बार सिनेमाघारों में रिलीज हुई थी। ये एक लव स्टोरी है जिसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं।

-फिल्म में भारत के लड़के और पाकिस्तान की लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है जो दो देशों की दुश्मनी का शिकार होकर बिछड़ जाते हैं और फिर सालों के इंतजार के बाद एक होते हैं।

-फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा के अलावा रानी मुखर्जी, किरण खेर, बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता भी अहम किरदार में नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+