संभाले नहीं संभली वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन की साड़ी, चलना भी हुआ मुश्किल, हुईं ट्रोल

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई में देर रात तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इस मौके पर वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन ने अपनी साड़ी से फैंस का खूब ध्यान खींचा।

Varun Dhawan Niece Anjini Dhawan: मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे सगाई कर ली। इस मौके पर देर रात कपल को बधाई देने तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सुहाना खान, अनन्या पांडे से लेकर पलक तिवारी जैसे तमाम स्टारकिड्स शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो थी वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन।

अंजनी धवन साड़ी में हुईं असहज
अंजनी धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मोव कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है वह इस साड़ी को ढंग से कैरी नहीं कर पाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गाड़ी से जैसे ही बाहर निकलती हैं तो साड़ी में काफी अनकंफर्टेबल हो जाती हैं।

Anjini Dhawan

साड़ी में लड़खड़ाई अंजनी धवन
पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाते समय अंजनी धवन कभी अपने बाल संवारती हुई नजर आईं तो कभी अपनी साड़ी। वहीं कुछ फैंस ने नोटिस किया कि अंजनी साड़ी में सही से चल भी नहीं पा रही हैं। वह जैसे ही फोटो क्लिक करवाने के बाद अंदर जाती हैं तो सीढ़ियों में उनसे एक कदम भी नहीं चला जा रहा था।

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
फिलहाल सोशल मीडिया पर अंजनी धवन को इस वजह से बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम आप साड़ी में चल तक नहीं पा रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साड़ी पहनकर चला भी नहीं जा रहा इनसे'। एक ने लिखा, 'लगता है हैंगर पर साड़ी लटका दी है।' वहीं कुछ लोगों ने उनकी साड़ी को लेकर भी खूब मजाक उड़ाया। फिलहाल अंजनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं अंजनी धवन?
बता दें कि, अंजनी धवन वरुण धवन के कज़न सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। जिनकी उम्र महज 23 साल है और वह इस वक्त काफी पॉपुलर है। लेकिन अंजनी धवन ने अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वह अपनी खूबसूरती की वजह से छाई रहती हैं। वहीं अंजनी धवन अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+