Varun Dhawan ने स्टेज पर हॉलीवुड एक्ट्रेस को उठाया गोद और सरेआम किया किस, एक्टर की हरकत से गुस्साए फैंस
नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर यानी NMACC इवेंट में वरुण धवन समेत कई सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने डांस परफॉर्म भी दी।

Varun Dhawan Viral Video: मुंबई में शनिवार को आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर यानी NMACC इवेंट में सिनेमाजगत के मशहूर सितारों ने शिरकत की। जहां प्रियंका चोपड़ा जोनस, गौरी खान, सुहाना खान, सोनम कपूर, आर्यन खान, श्रद्धा कपूर, जाह्नवी कपूर, दिशा पाटनी से लेकर सलमान खान रेड कार्पेट पर नजर आए। वहीं कुछ सितारे भी थे जो भले ही रेड कार्पेट पर नजर नहीं आए लेकिन उन्होंने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से इवेंट में जान डाल दी।
वरुण धवन ने गिगी को सरेआम किया किस
हाल ही में शाहरुख खान, वरुण धवन और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया जिसमें तीनों फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान पर जमकर डांस करते हुए नजर आए। इसके बाद एक्टर का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वह शाहरुख खान के जाने के बाद हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हेडिड संग स्टेज पर थिरके। इस दौरान वरुण धवन ने उनको अपनी गोद पर उठाया और उन्हें सरेआम किस किया। जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया।
यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स वरुण धवन को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह जरुरी नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा, 'वरुण धवन ने गिगी को गोद में क्यों उठाया यह उम्मीद नहीं की थी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वरुण धवन की यह हरकत बेहद शर्मनाक थी'। एक ने लिखा, 'वरुण को हॉलीवुड हस्तियों के साथ सरेआम ये हरकत शोभा नहीं देती'।
गिगी ने अपने ग्लैमरस अवतार से लुटी महफिल
नीता और मुकेश अंबानी के इस आलीशान कल्चरल इवेंट में देश और विदेश से तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सभी सितारों ने अपने ग्लैमरस अवतार से खूब सुर्खियां बटोरीं। अमेरिकी मॉडल और फैशन आइकॉन गिगी हेडिड ने अपनी बेहतरीन स्टाइल से हर किसी को सरप्राइज कर दिया। बता दें कि भारत के इवेंट में इससे पहले भी गिगी हेडिड नजर आईं थी।












Click it and Unblock the Notifications