Bhediya box office: 'दृश्यम 2' से टकराने के बाद भी 'भेड़िया' ने नहीं किया निराश, जानें कितनी हुई फिल्म की कमाई

अभी तक कुल मिलाकर वरुण और कृति सेनन की भेड़िया ने शुक्रवार और शनिवार को दो दिन में फिल्म ने 17.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Bhediya Box Office Collection: बॉलीवुड के शानदार एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन की मोस्ड अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में है। फिल्म ने शुक्रवार को रिलीज होने के बाद शनिवार को भी अच्छी कमाई की। फिल्म स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी भेड़िया ने दूसरे दिन 9.57 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ऐसे वक्त पर रिलीज हुई है, जब अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। हालांकि, अभी तक कुल मिलाकर यानी शुक्रवार और शनिवार को दो दिन में फिल्म ने 17.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Bhediya

वरुण और कृति सेनन की भेड़िया भास्कर की कहानी है, जो भेड़िये के काटने के बाद हर पूर्णिमा की रात को भेड़िया बन जाता है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक का भी कैमियो है। फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का कैमियो भी है। फिल्म का प्रोडक्शन दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का कलेक्शन शेयर किया। उन्होंने लिखा कि भेड़िया दूसरे दिन रफ्तार पकड़ रही है। धीरे धीरे ही सही, लेकिन फिल्म आगे बढ़ रही है। फिल्म को दर्शकों की अपनी हिस्सेदारी मिल रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 7.48 करोड़ की कमाई की और शनिवार को 9.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म ने 17.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

वहीं फिल्म निर्माताओं ने जानकारी दी कि भेड़िया ने 2 दिनों में देशभर में 14.60 करोड़ रुपये कमाए। उनके अनुसार दूसरे दिन फिल्म ने 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करवाई। बताते चलें कि फिल्म को 60 से 70 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। अब देखना ये होगा कि तीसरे दिन यानी आज रविवार को फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है। इसके बाद ही फिल्म के हिट होने की उम्मीदें बढ़ पाएंगी।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, फिल्म स्त्री और रूही के बाद भेड़िया दिनेश विजान के निर्देशन में बनी तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। अमर कौशिक ने कहा कि भेड़िया बनाने के लिए हॉलीवुड से वे बिल्कुल भी इंस्पायर नहीं हुए थे। ऐसा नहीं है कि हमने हॉलीवुड को देखकर इसे बनाया है। हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हो, जिसका लेवल ऊंचा हो।

भेड़िया के प्रमोशन के लिए वरुण धवन और कृति सेनन ने खूब मेहनत की है। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों अलग-अलग जगहों पर गए। इससे पहले वरुण और कृति शाहरुख खान की दिलवाले में साथ काम कर चुके हैं। वहीं वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो वे फिल्म बवाल में नजर आएंगे। वहीं कृति सेनन पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+