Bhediya First Look Out: अब जंगल में कांड करेंगे वरुण धवन, एक्टर का दिखा खुंखार अवतार
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट की भी घोषणा हो चुकी है।
Bhediya First Look Out बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जब भी अपनी फिल्म की घोषणा करते हैं तो फैंस उसका ट्रेलर या टीजर देख एक्साइटेड हो जाते हैं। क्योंकि वरुण धवन हर बार अपनी फिल्म में फैंस के लिए कुछ हटकर लेकर आते हैं। वहीं बात अगर उनके किरदार की करें तो उन्होंने ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम किया। अब एक बार फिर वरुण धवन फैंस के लिए एक नया सरप्राइज लाने वाले हैं। जी हां उनकी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का टीजर रिलीज हो गया है।

रिलीज हुआ भेड़िया का फर्स्ट लुक
बता दें कि वरुण धवन ने पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर की आंखें बेहद ही खतरनाक लग रही हैं। पोस्टर में वह एक जलते हुए भेड़िए की तरह लग रहे हैं। एक्टर का ऐसा लुक फैंस ने शायद पहली बार ही देखा होगा क्योंकि उन्हें ज्यादातर कॉमेडी करते हुए देखा गया है। इस पोस्टर में वरुण धवन के साथ कृति सैनन भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी अलग है। उन्होंने छोटे बालों में कैप पहनी हुई है और बेहद डरी हुई नजर आ रही हैँ।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म का पोस्टर शेयर कर वरुण धवन ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। जी हां फिल्म भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज होगा। वहीं इस पोस्टर को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन पर लिखा- 'अब होगा जंगल में कांड'। पोस्टर को देख फैंस दोनों एक्टर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कब थिएटर पर रिलीज होगी 'भेड़िया'?
बता दें कि वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'भेड़िया' में पहला मौका होगा जब वरुण धवन और कृति सेनन एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। अब फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications